फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली सनी लियोन को अब तक नहीं जानते हैं आप, बायोपिक में करनजीत कौर खोलेंगी जिंदगी के असली राज

Thu, 12 Jul 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सन्नी लियोन
पॉर्न स्टार से बॉवीवुड की स्टार एक्ट्रेस बन चुकीं सनी लियोन आज कल अपनी बायोपिक ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सनी लियोन की बायोपिक ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया। ट्रेलर में एक साधारण सी लड़की करनजीत कौर से सनी लियोन बनने के सफर को दिखाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone
सनी अब अपनी बायोपिक के प्रमोशन में बिजी हैं और इस दौरान उन्होंने खुद को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। पिछले दिनों सनी ने बताया था कि इस बायोपिक की शूटिंग करना आसान नहीं था क्योंकि हर दिन वह रोती थी। अब सनी ने कुछ नए खुलासे किए हैं। सनी का कहना है कि उनका नाम कई विवादों में घसीटा जाता है क्योंकि वह शायद आसान निशाना हो सकती हैं लेकिन पीड़ित नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोन
बायोपिक के प्रमोशन के लिए आईं सनी ने कहा- मेरी बायोपिक में लोग करनजीत कौर को देखेंगे क्योंकि करनजीत ही असली हैं। सनी तो केवल एक ब्रांड है जिसे मैंने खुद बनाया है। जिसे लोग किसी गाने, फिल्म या फोटोशूट में देखते हैं। यह केवल एक पर्सनैलिटी है। सनी ने कहा, मैं खुद को विक्टिम नहीं समझती लेकिन हां मैं एक सॉफ्ट टार्गेट हो सकती हूं। मेरा मानना है कि लोगों को अपनी बात कहने का हक है।

4 of 5
sunny leone
ट्रेलर में सनी की पूरी जिंदगी को दिखाया गया है कि कैसे वो एडल्ट स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं। इसमें ये भी दिखाया गया कि आखिर क्यों सनी ने एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा।ट्रेलर से सनी के बारे में हमें बहुत सी बातें जानने को मिली हैं जैसे सनी का बचपन का नाम गुग्गु था और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Leone
सनी ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 5’ में हिस्सा लिया था और यहीं से उनकी किस्मत ने नया मोड लिया। इस शो के दौरान ही उन्हें फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। सनी ने ‘जिस्म 2’ से अपना डेब्यू किया। फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' का गाना 'लैला तेरी' काफी पापुलर हुआ और इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनकी मांग और बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें