सनी लियोन की बायोपिक ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया। ट्रेलर में एक साधारण सी लड़की करनजीत कौर से सनी लियोन बनने के सफर को दिखाया गया है। ट्रेलर में कई ऐसी बातें हैं जिसे आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी लेकिन कई बातें ऐसी भी हैं जिसे सनी बताना नहीं चाहती हैं।
विज्ञापन
2 of 4
सनी लियोनी
- फोटो : Cobrapost
करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी को लेकर हाल ही में सनी लियोनी ने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में सनी ने कई और खुलासे भी किए। सनी ने बताया, इस बायोपिक की शूटिंग करना आसान नहीं था क्योंकि हर दिन वह रोती थी।
विज्ञापन
3 of 4
sunny leone
सनी के कहा- पिछली जिंदगी के पन्ने जब पलटते थे तो कई सारी बातें और गम हरे हो जाते थे जो उन्हें दुःख पहुंचाते थे जैसे कि उनके पेरेंट्स की मौत। सनी ने बताया कि कई सारी ऐसी बातें थीं जो वो बताना नहीं चाहती थीं और काफी सोच-विचारकर ही उन्होंने वो चीजें बताएं जो दुनिया के सामने जाने लायक हैं।
सनी ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 5’ में हिस्सा लिया था और यहीं से उनकी किस्मत ने नया मोड लिया। इस शो के दौरान ही उन्हें फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। सनी ने ‘जिस्म 2’ से अपना डेब्यू किया। फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' का गाना 'लैला तेरी' काफी पापुलर हुआ और इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनकी मांग और बढ़ गई।