मुंबई में बारिश की वजह से हालात
- फोटो : पीटीआई
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि मुंबई में तीन जुलाई से पांच जुलाई के बीच ‘बाढ़ का गंभीर खतरा’ है। शहर में यातायात व्यवस्था एक तरह से ठप पड़ गई है। वाहन पानी में फंस रहे हैं, उन्हें निकालने के लिए धक्के लगाने पड़ रहे हैं, इस वजह से जाम भी लग रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यहां की परेशानी जल्द खत्म होने वाली नहीं है।