सनी लियोनी कुछ समय पहले ही तीन बच्चों की मां बनी हैं । सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने पहले एक बेटी निशा को गोद लिया । इसके बाद आईवीएफ के जरिए दो जुड़वा बेटों के पैरेंट्स बनें । हाल ही में सनी ने अपनी बेटी को सीने से लगाकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सनी लियोनी
इस पोस्ट के साथ सनी ने लिखा, 'मैं वादा करती हूं मेरे दिल, आत्मा और शरीर का हर कतरा तुम्हारी हिफाजत के लिए है । मतलब ये कि इस दुनिया की हर बुरी चीज से तुम्हें बचाने के लिए मैं अपनी जान भी दे दूंगी ।'
विज्ञापन
3 of 4
Sunny leone
'बुरे लोगों के खिलाफ दुनिया के हर बच्चे को सुरक्षा का एहसास होना चाहिए । आइए हम अपने बच्चों को थोड़ा और अपने पास ले आएं.. ताकि हर कीमत पर वो सुरक्षित रहें । बता दें कि सनी की बेटी का नाम निशा सिंह वेबर है । वहीं बेटों का नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर है ।
सनी ने जुलाई में निशा को गोद लिया था । सनी ने निशा के आने पर कहा था , 'उसके आने से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई है । टाइम टेबल बनाना उतना कठिन नहीं है जितना उन्होंने सोचा था । हम वास्तव में बहुत खुशकिस्मत हैं ।'