बेटी के साथ सनी लियोन इन दिनों जमकर मस्ती कर रही हैं। हाल ही में सनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मां बनते ही उसकी जिंदगी में क्या बदलाव आए।
विज्ञापन
2 of 7
Sunny leone, Danial, Nisha
कुछ ही दिनों पहले सनी बेटी और पति डेनियल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। जहां कभी सनी को कभी डेनियल की गोद में ये बच्ची खेलती नजर आई। हाल ही में बेटी के बारे में सनी ने मीडिया से बात की। आगे की स्लाइड्स में देखें इस बातचीत के कुछ अंश। सनी लियोन ने कहा है कि वह अपनी बेटी के साथ हर पल आनंद उठा रही हैं और वह उसे दुनिया दिखाने और बहुत सी चीजें सिखाने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Sunny leone, Danial, Nisha
- फोटो : filmymonkey
आपको बता दें कि बच्ची का नाम निशा कौर वीबर रखा गया है। सनी ने बताया, 'मेरी पूरी जिंदगी बदल गई है। से सब उतना कठिन नहीं है जितना हमने सोचा था और अब वह इतनी बड़ी हो चुकी है कि जरूरत पड़ने पर हमारे साथ घूम भी सकती है।'
4 of 7
sunny leone
सनी ने कहा, 'मैं उसके साथ हर सेकेंड का आनंद उठा रही हूं। मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकती। हम वास्तव में बहुत खुश हैं।' गोद लेने की प्रक्रिया दो महीनों तक चली। सनी कहती हैं उन्हें मां बनकर काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन
5 of 7
sunny leone
उन्होंने कहा, 'यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव है और मैं उसे दुनिया घुमाने और बहुत ही चीजें सीखाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।' उनका कहना है, 'मैं नहीं मानती की कोई एक चीज लंबे समय तक टिकती है, इसलिए मैं विश्व में जहां भी रहूं, हमेशा खुश रहती हूं।'
विज्ञापन
6 of 7
sunny leone
कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की व्यवसायी और खुद का प्रोडक्शन हाउस संभालने वाली सनी ने कहा, 'मैं अपने बिजनेस को 18 साल की उम्र से संभाल रही हूं और मुझे इससे बहुत प्यार है। मेरा सबसे पहला जुनून था कि मेरा खुद का बिजनेस हो और मैं उसे आगे बढ़ते देखूं।' 'मैं हमेशा सोच समझ कर कोई भी कदम उठाती हूं और इस बीच ऐसा कुछ भी आता है जिसे मैं प्यार करती हूं, तो मैं उसे पाने की कोशिश करती हूं। मेरी एकमात्र निश्चित योजना यह होती है कि हमेशा आगे बढ़ते रहो और खतरे उठाते रहो।”
भविष्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अभी मैं ऐसी परियोजनाओं पर काम कर रहीं हूं जिनकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। अभी उसके बारे में जानने के लिए आपको इंतजार करना होगा। मैं अभी अपना कॉस्मेटिक ब्रांड स्टारस्ट्रक शुरू करने वाली हूं और उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।'