सनी लियोनी ने एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड में एंट्री की थी । आज सनी अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं । सनी ने साल 2012 में महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी । सनी ने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपना मुकाम बना लिया है । अब वो शाहरुख खान और इमरान हाशमी जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
sunny leone
सनी बॉलीवुड की बेस्ट आइटम गर्ल बन गई हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में एक बड़ा खुलासा किया था । सनी ने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री बाहर से देखने में जितनी खूबसूरत है, यहां के लोग उतने ही बुरे हैं। सनी 'नो फिल्टर नेहा' में बतौर गेस्ट पहुंची थीं।
विज्ञापन
3 of 7
sunny leone
यहां सनी ने बताया था कि जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था तो कोई भी फिल्म स्टार उनके साथ स्क्रीन नहीं शेयर करना चाहता था। सनी ने एक ऐसे अवॉर्ड शो का एक्सपीरियंस शेयर किया जिसे सोच वो आज भी डर जाती हैं। एक अवॉर्ड फंक्शन में ऑर्गनाइजर चाहते थे कि सनी किसी स्टार के साथ स्टेज शेयर करें।
4 of 7
sunny leone
- फोटो : social media
हर किसी ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। जिससे सनी काफी दुखी हो गई थीं। इसके बाद एक एक्टर ने उनके साथ काम करने के लिए हां कहा, तब जाकर ये सब तमाशा खत्म हुआ। जब नेहा ने उस एक्टर का नाम पूछा तो सनी ने कहा, 'चंकी पांडे'।
विज्ञापन
5 of 7
sunny leone
सनी ने बताया था कि खासकर एक्ट्रेस उनके साथ काम करना पसंद नहीं करती हैं।इसका कारण यही था कि सनी बॉलीवुड में नई थीं और वो एडल्ट इंडस्ट्री से यहां आई थीं तो लोग उनके साथ काम करने में हिचकते थे।
विज्ञापन
6 of 7
sunny leone
- फोटो : instagram
सनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'भूमि' में एक आइटम सॉन्ग किया है। साथ ही एक मराठी फिल्म 'ब्वॉयज' में वो लावनी करती नजर आएंगी।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी ये गाना रेखा को ट्रिब्यूट करेंगी।
इसमें वो लाल साड़ी पहने नजर आएंगी। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। जिसके लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली है क्योंकि ये गाना रेखा को समर्पित है। सनी पहली बार किसी मराठी गाने पर परफॉर्म करेंगी।