बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस के लिए जाने जानी वाली मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन को आज हर कोई जानता हैं। जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी ने उसके बाद कई फिल्में की। एक्टिंग के अलावा उनके आइटम सॉन्ग भी काफी पसंद किए जाते हैं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर किए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Sunny Leone
सनी लियोनी अपनी कहानी के साथ वेब सीरिज बनाने जा रहीं हैं। उनकी वेब सीरीज ‘करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ लॉन्च होने वाली है। इस मौके पर सनी ने IANS से बातचीत के दौरान अपने संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताया साथ ही ये भी बताया किस-किस मोड़ से गुजरते हुए उनके जीवन में बदलाव हुए।
विज्ञापन
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : Cobrapost
सनी ने बताया 21 साल की उम्र में मेरे जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आए। पोर्न इंडस्ट्री में काम करने की वजह से लोगों ने मेरे बारे में बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इस चीज का मेरे जीवन में बुरा असर पड़ा। मैं अंदर से टूट गई। मेरे परिवार वालों ने मुझे और मेरे भाई को हर बुराई से बचाने की कोशिश की।
4 of 5
Sunny Leone
सनी ने आगे बताया पोर्न इंडस्ट्री से निकलने के लिए मेरे घर वालों ने कभी मुझे फोर्स नहीं किया। उन्होंने कहा कि वो उस दिशा से अलग चली गईं, जिस दिशा में उनके घरवाले उन्हें ले जाना चाहते थे। सनी को इसके बावजूद अपने जिंदगी से कोई शिकवा नहीं है और वो अपनी लाइफ से बहुत प्यार करती हैं।
जिस्म 2 के बाद सनी एकता कपूर के साथ ‘रागिनी एमएमएस 2’ की। सनी लियोन लगातार कुछ न कुछ करती रहती हैं। 2017 में उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था तो इस साल सरोगेसी से सनी और डेनियल वेबर माता-पिता बन गए हैं। सनी की वेब सीरीज ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’जल्द ही लॉन्च होने वाली है, जिसमें सनी अपनी जिंदगी के सफर के बारे में बताएंगी।