sunny leone
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर में फैले कोरोनावायरस का प्रभाव अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में देखा जा सकता है। हर देश इस वायरस से निपटने के लिए अपने हवाई अड्डो से लेकर अस्पतालों में कई तरह के प्रबंधन और जांच के लिए व्यवस्थाएं कर रहे हैं, ताकि इससे बचा जा सके। वहीं, कोरोनावायरस को देखते हुए भारत सरकार ने भी अपनी कमर कस ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारत आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देश के 21 हवाईअड्डों पर ‘थर्मल जांच’ शुरु कर दी है।