फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कंडोम एड को लेकर मचे बवाल पर सनी लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 24 Apr 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
1 of 5
सनी लियोन
हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला शाखा ने सनी लियोन के कंडोम विज्ञापन का विरोध जताया था और उस बैन लगाने की मांग की थी। महिला शाखा ने यहां तक कह दिया था कि सनी लियोन के उस विज्ञापन को देखकर महिलाएं बहुत शर्म महसूस करती हैं।

ये भी पढें - मेटरनिटी ब्रेक से कम हुआ करीना का स्टारडम, अब मिल रही है इतनी फीस
 

2 of 5
सनी लियोन
इस विवाद पर सनी लियोन ने अब जाकर चुप्पी तोड़ी है। मिडे-डे से बातचीत के दौरान सनी लियोन ने कहा, 'इंडिया के बारे में जो सबसे महान चीज है वो यहां का जनतंत्र और बोलने की आजादी। अगर लोग मेरे खिलाफ अपनी आवाज उठाना चाहते हैं तो वो उठा सकते हैं। सिर्फ सरकार ही इस बात का फैसला कर सकती है कि लोगों के लिए क्या सही है।'


ये भी पढें - पांच साल का हुआ 'विकी डोनर', इस सीन के शूट के लिए नहीं थे पैसे
 

3 of 5
सनी लियोन
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला शाखा का कहना था कि टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले इस तरह के विज्ञापन से घरेलू महिलाओं के लिए असजहज स्थिति पैदा हो जाती है और वो घरवालों के साथ बैठकर टीवी भी नहीं देख पातीं।

ये भी पढें - डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार
 

4 of 5
सनी लियोन
इस विंग की सेक्रेटरी शीला गांगुर्दे के मुताबिक, भारत एक प्रगतिशील देश है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि अश्लील विज्ञापन दिखाया जाए और परिवार के लोग इसे देखें।

सनी लियोन के पास अभी तकरीबन 10 विज्ञापन हैं और उनके मुताबिक जिन चीजों में विश्वास करती हैं उन्हीं को एंडोर्स करती हैं।

ये भी पढें - फरहान से मिलने के लिए श्रद्धा ने इस हीरोइन को बनाया मोहरा, चली ये चाल
 
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोन
सनी लियोन ने कहा, 'जब भी मैं कोई ब्रांड साइन करती हूं तो उसकी नैतिक जिम्मेदारी लेती हूं। ये बिल्कुल वैसा ही जैसे किसी बच्चे को पैदा करके दुनिया में लाना। कोई भी कपल परिवार की प्लानिंग तभी करता जब उसे लगता है कि हां वो बच्चे की जिम्मेदारी संभालने के लायक हो चुका है।'

फिल्म की बात करें तो सनी लियोन 'नूर', 'बादशाहो' और 'तेरा इंतजार' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

ये भी पढें - किम कार्दशियन का इंटरव्यू लेना चाहती हैं सोनाक्षी, जानना चाहती हैं उनका ये राज
 
Next
AU ऐप में पढ़ें