फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: सनी लियोनी लेकर आ रही हैं धमाकेदार गाना, रेमो डिसूजा के साथ थिरकती आएंगी नजर

Tue, 30 Aug 2022 01:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
सनी लियोनी-रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर अभिनेत्री सनी लियोनी एक धमाकेदार गाना पेश करने जा रही हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। सनी लियोनी इस गाने पर रेमो डिसूजा के साथ थिरकती नजर आएंगी। इस गाने का नाम है 'नाच बेबी'। यह म्यूजिक वीडियो फैंस के त्योहारों के रंगों को और शानदार बना देगा। सनी लियोनी ने हाल ही में इसका पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 4
सनी लियोनी - फोटो : Instagram
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। इसके अलावा वह अपने काम से जुड़ी अपडेट भी यहां शेयर करती हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने अपने आगामी नए म्यूजिक वीडियो के बारे में जानकारी साझा की है। सनी लियोनी ने इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर पोस्ट किया है। इसमें वह और रेमो डिसूजा ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दोनों डांस की मुद्रा बनाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सनी लियोनी - फोटो : insta
सनी लियोनी ने अपने 'नाच बेबी' गाने का पोस्टर साझा करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'यह गाना आपको बेहद पसंद आने वाला है। आपके साथ इस नए गाने को साझा करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है। क्या आप नाच बेबी के लिए तैयार हैं? मेरा नया सिंगल...।' बता दें कि यह गाना आगामी 6 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस गाने को हितेंद्र कपोपारा ने प्रोड्यूस किया है। दिलचस्प बात यह है कि सनी लियोनी के आउटफिट को भी उन्होंने ही डिजाइन किया है। इस बारे में उनका कहना है, 'इस आउटफिट को बनाना आसान नहीं था। मैंने और मेरी टीम ने कई दिनों में इसके फैब्रिक और कढ़ाई का काम पूरा किया। लेकिन, जब सनी ने इसे पहना तो हम भी देखते ही रह गए।' आपको बता दें कि 'नाच बेबी' को भूमि त्रिवेदी और विपिन पटवा ने अपने सुरों से सजाया है। बता दें कि विपिन ने इस गाने को कंपोज भी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें