फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone New song: 'मधुबन में राधिका नाचे' गाने में सनी लियोनी को देख भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर उठाई बैन की मांग

Thu, 23 Dec 2021 12:00 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सनी लियोनी का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे' - फोटो : youtube
बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी के गाने 'बेबी डॉल मैं सोने दी' को अब भी शादी पार्टियों में जमकर बजाया जाता है। इस गाने से ही सनी लियोनी सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आईं थी। अब हाल ही में सनी का नया सॉन्ग 'मधुबन' लॉन्च हुआ है। सनी ने इस गाने का जमकर प्रमोशन भी किया है, लेकिन अब ये गाना विवादों में फंसता नजर आ रहा है। मधुबन गाने की म्यूजिक वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सनी लियोनी को ट्रोल कर रहे हैं। इसी के साथ यूजर्स पर आपत्ति जताते हुए इस गाने को यूट्यूब से बैन करने की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सनी लियोनी का नया गाना मधुबन विवादों में घर गया है। - फोटो : youtube
इस वजह से मधुबन को बैन करने की मांग कर रहे हैं यूजर्स
सनी लियोनी के गाने 'मधुबन' को देखने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और यूजर्स अब इस गाने को यूयट्यूब से हटाने की मांग कर रहे हैं। 'मधुबन' गाने को लेकर यूजर्स का कहना है कि इस गाने से हिंदूओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन

3 of 4
सनी लियोन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सनी लियोनी ने 22 दिसंबर को मधुबन गाने की म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। जिसके बाद ये गाना तेजी से वायरल हुआ, लेकिन इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस गाने के बोल 'मधुबन में राधिका नाचे रे' को लेकर लोगों का कहना है कि सनी जिस तरह से इसमें डांस कर रहीं हैं और वह इस गाने के बोल के हिसाब से बहुत आपत्तिजनक है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके बाद से लोग इस गाने को बायकॉट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
सनी लियोन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कनिका कपूर और सनी लियोनी एक बार फिर साथ-
सनी लियोनी और गायिका कनिका कपूर के सॉन्ग 'बेबी डॉल' ने धमाल मचा दिया था। अब दोबारा ये दोनों एक बार फिर से साथ आई हैं। मधुबन एक डांस ट्रैक गाना है। जिसे हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। फिलहाल मेकर्स को उम्मीद थी कि इस साल के अंत में ये गाना धूम मचाएगा ही साल 2022 की शुरुआत भी इस गाने की धूम के साथ होगी। हालांकि अब ये गाना विवादों में घिर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें