फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी को किसी और संग संबंध बनाते देख जलते थे डेनियल, मिलते ही दिया था ये तोहफा

Sun, 20 Oct 2019 11:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sunny leone, daniel weber - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर का आज जन्मदिन है। डेनियल एक मशहूर गिटार वादक रहे हैं। उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। अपने टैलैंट के दम पर बॉलीवुड में मुकाम बनाने वाली सनी लियोनी हर किसी के दिल पर राज करती हैं। लेकिन उनके दिल पर तो पति डेनियल वेबर का राज है। हर कदम पर बीबी का साथ देने वाले डेनियल की पहली मुलाकात सनी से कैसे हुई आइए जानें।
विज्ञापन

2 of 6
Daniel Weber and Sunny Leone - फोटो : instagram
कैसे हुई पहली मुलाकात
तीन बच्चों की मां बन चुकी सनी की पहली मुलाकात डेनियल से बहुत ही साधारण हुई थी। कॉमन दोस्त के जरिए वेगास के एक क्लब में वो डेनियल से मिली थी। सनी बताती हैं कि उनकी तरफ से ये पहली नजर का प्यार नही था लेकिन डेनियल उन्हें पहली ही नजर में देखते ही पसंद करने लगे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Daniel Weber and Sunny Leone - फोटो : instagram
फिर शुरू हुआ बातों का दौर
सनी लियोनी बताती हैं कि पता नहीं कहां से डेनियल को मेरा नंबर और ई-मेल आईडी मिल गई थी। लेकिन उन्होंने फोन करने के बजाय मेल किया। ये बात सनी को बेहद पसंद आई और फिर बातों का सिलसिला चल पड़ा। 

4 of 6
Sunny Leone and Daniel Weber
पहली डेट
फिर एक दिन न्यूयार्क जाते समय डेनियल ने सनी से  मिलने के लिए पूछा और उन्होंने हां कर दी। सनी बताती हैं कि पहली ही डेट पर वो घंटों लेट पहुंची लेकिन डेनियल किसी जेंटलमैन की तरह मेरा इंतजार करते रहे। वहां उन्होंने तीन घंटे साथ में बिताए और लम्हा बहुत खास था क्योंकि सनी को एहसास हो रहा था कि उस पूरे रेस्टोरेंट में उन दोनों के सिवाय कोई नहीं है। डेनियल ने सनी को इम्प्रेस करने के लिए सीडी और पूरी दुनिया से लाए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। जिसे देखकर सनी को डेनियल से प्यार हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
sunny leone - फोटो : instagram
ऐसे किया था प्रपोज
सनी बताती हैं कि एक दिन जब वो अपनी रिंग रखने के लिए बॉक्स खोज रही थी तभी डेनियल ने उन्हें एक बॉक्स दिया और कहा मेरे पास तुम्हारे लिए एक और रिंग है। सनी को डेनियल के प्रपोज करने का ये तरीका बहुत पसंद आया और उन्होंने फौरन हां कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sunny leone - फोटो : amar ujala
साथ में किया एडल्ट फिल्मों में काम
अपने शुरूआती प्यार के बारे में बोलते हुए सनी लिओनी ने कहा, 'मुझे याद है एक बार जब मैं ओमान में थी तब उसने मेरे लिए दुनियाभर के गानों की एक मिक्स सीडी और फूल भेजे थे। वो समझदार और सपोर्टिव हैं। यहां तक कि वो मुझे एडल्ट फिल्मों में किसी और के साथ देखकर खुश नहीं था इसलिए उसने मेरे साथ काम करना शुरू कर दिया और हमने अपनी कंपनी शुरू की।' साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली।

महिमा चौधरी और असरानी ने भाजपा प्रत्याशी का किया प्रचार, फिल्मी डायलॉग्स के साथ मांगे वोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें