फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस के इवेंट पर सरकार ने लगाया था बैन, सनी लियोनी ने ट्वीट कर दिया जवाब

Wed, 20 Dec 2017 08:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कर्नाटक सरकार ने पिछले सप्ताह ही ये फैसला लिया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को बंगलुरु समेत राज्य में कहीं भी नए साल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अब इस मामले पर खुद सनी लियोनी ने भी अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को बताया है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्होंने कार्यक्रम न करने का फैसला लिया है। 

पढ़ेंः 'पद्मावती' को देखने के इच्छुक फैंस के लिए बड़ी खबर, सेंसर बोर्ड दे सकता है गुड न्यूज
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि कर्नाटक रक्षा वेदिके (केआरवी) और कुछ अन्य संगठन 31 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। इसके अलावा 'कर्नाटक रक्षना वेदिका युवा सेना' ने धमकी दी थी कि यदि सनी लियोनी का न्यू ईयर इवेंट कैंसिल नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
SUnny leone
इस मामले पर सनी ने ट्विटर पर लिखा है कि बंगलुरु की पुलिस ने ये साफ कर दिया था कि वो सनी और न्यू ईयर कार्यक्रम में मौजूद होने वाले लोगों की सुरक्षा नहीं कर पाएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए वो कार्यक्रम नहीं करेंगी। वो चाहती हैं कि सबका नया साल अच्छा बीते और सब सुरक्षित रहें। 
  Since the police of Bangalore have publicly said that they will not be able to ensure mine & all who attend safety for my New Years event,my team & I feel,safety of the people should always come first therefore I cannot attend.God bless & I wish everyone a safe & happy New Year! — Sunny Leone (@SunnyLeone) December 19, 2017

 
विज्ञापन

4 of 4
sunny leone
उन्होंने आगे लिखा है कि जिन लोगों ने उनका विरोध किया और जिन्होंने उनका साथ दिया उन सबको धन्यवाद। कभी किसी को आपके लिए बोलने का मौका न दें। अपनी आवाज खुद उठाएं। अपनी चीजें खुद चुनें। आप इस देश के नौजवान हो और न्यू इंडिया हो। गर्व से खड़े हों और एकसाथ खड़े हों। आप सभी को प्यार।
  To all those who protested and to all those who supported, always remember,never allow others to speak and choose for you.Have your own voice and make your own choices. You are the youth and you are the NEW INDIA! Stand Proud and Stand together. I love you all dearly! — Sunny Leone (@SunnyLeone) December 19, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें