फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में इंजीनियरिंग लिस्ट में खुद को टॉपर देख सनी लियोनी गदगद, ट्वीट किया मजेदार रिएक्शन

Fri, 22 Feb 2019 12:48 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद की नियुक्ति में एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम आने से मामले ने तूल पकड़ लिया है। परीक्षा में 98.50 अंकों के साथ सनी लियोनी को टॉपर बताया गया है। इस खबर के बाद अब विभाग के संयुक्त सचिव ने केस दर्ज करा दिया है। वहीं इस मामले पर सनी लियोनी ने ट्वीट कर खुशी जताई और चुटकी भी ली है।
विज्ञापन

2 of 6
sunny leone - फोटो : amar ujala
पीएचईडी विभाग की वेबसाइट पर 17 हजार से ज्यादा लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है, जिनकी सूची पंजीकृत कैंडिडेट की लिस्ट में जारी हुई है। इस परीक्षा का परिणाम तो नहीं आया, लेकिन कुछ वेबसाइट्स पर इसका परिणाम आने की खबरें चलने लगीं। पंजीकृत कैंडिडेट की लिस्ट को परिणाम बताते हुए खबरें ट्रेंड होने लगीं और सनी लियोनी को टॉपर बताया जाने लगा।
विज्ञापन

3 of 6
sunny leone
इस मामले की जानकारी मिलने पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस सनी लियोनी ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। सनी लियोनी ने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट रीट्वीट करते हुए लिखा, 'हाहा, मैं बेहद खुश हूं कि दूसरी सनी ने इतना अच्छा स्कोर किया है!'
 

 

4 of 6
sunny leone
इस लिस्ट में 98.50 अंकों के साथ सनी लियोनी को टॉपर बताया गया है। खास बात यह है कि यह सनी लियोनी सामान्य कोटे से उत्तीर्ण बताई जा रही हैं और इनके पिता का नाम तो और भी ज्यादा अजीबो-गरीब है। सूची के अनुसार इनके पिता का नाम लियोना लियोनी है।
विज्ञापन

5 of 6
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल ये बॉलीवुड की एक्ट्रेस सनी लियोनी नहीं हैं, बल्कि 13 मई, 1991 को जन्मी सनी लियोनी नामक महिला हैं, जिनका एप्लिकेशन आईडी जेईसी/0031211 है और उनकी तस्वीर की जगह एक्ट्रेस सनी लियोनी की तस्वीर लगी हुई है। कुल मिलाकर पूरा मामला फर्जी और साइवर क्राइम से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sunny leone
जानकारी के मुताबिक, पीएचईडी विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार ने सरकारी काम में बाधा, विभाग की छवि धूमिल करने और आईटी एक्ट के तहत सनी लियोन के खिलाफ पटना के शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें