फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सनी लियोन ने इस गाने पर किया था पहला पोल डांस, अब तक देख चुके हैं करोड़ों आपने देखा क्या

Sun, 13 May 2018 03:27 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोन
भारतीय-कनाडाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन 13 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में आने से पहले सनी लियोन एक पोर्न स्टार थीं। भारत में वो सबसे पहले रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 5 में दिखी थीं हालांकि इससे पहले सनी अमेरीका के कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी थीं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
SUNNY LEONE - फोटो : SELF
पहले ये भी खबरें आई थीं कि सनी शायद बिग बॉस में हिस्सा ना लें लेकिन शो के मेकर्स सनी को शो में लाने में कामयाब रहे। बिग बॉस में आने के बाद सनी लियोन ने घर-घर में पहचान बना ली और उन्हें इस शो के जरिए ही ज्यादातर दर्शकों ने देखा। इस शो के बाद ही सनी ने फिल्मों में एंट्री की।
विज्ञापन

3 of 5
Sunny Leone
सनी ने अपनी पहली ही फिल्म से धमाल मचा दिया लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका पहला डांस वीडियो कौन सा था। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वह कौन सा गाना है जिस पर सनी ने डांस किया था। अपने पहले ही डांस वीडियो से सनी ने ये जाहिर कर दिया था कि आने वाले समय में वह बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री करने वाली हैं।

4 of 5
Sunny Leone
दरअसल, बिग बॉस के एक एपिसोड में सनी लियोन ने पोल डांस किया था। 'ये मेरा दीवानापन है' के रीमिक्स वर्जन पर बिग बॉस के घरवालों के सामने सनी डांस करते हुए दिखाई दी थीं। सनी की ये परफॉर्मेंस देख घर में मौजूद लड़के उन पर मर मिटे थे। उनके इस डांस वीडियो वाले एपिसोड की टीआरपी भी उन दिनों टॉप तक गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone
बिग बॉस 5 के एक एपिसोड में फिल्म मेकर महेश भट्ट पहुंचे थे उन्होंने सनी को फिल्म में लेने का वादा किया। बाद में 'जिस्म 2' के साथ सनी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म की निर्देशक पूजा भट्ट थीं। 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 35 करोड़ का बिजनेस किया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें