फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आईं सनी लियोनी, दान की ये बेहद जरूरी चीज

Fri, 24 Aug 2018 07:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
केरल में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन फर्नांडिस और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार ने राहत कोष में पैसे जमा करवाए। अब इस लिस्ट में एक नया नाम शामिल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Sunny Leone
अब सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वीबर ने मदद के लिए कदम बढ़ाया है। सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम की मदद से उस टीम को धन्यवाद दिया जिसने उन्हें केरल पीड़ितों की मदद करने में सहयोग दिया। 

विज्ञापन

3 of 5
sunny leone
सनी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि आज वह और उनके पति कुछ लोगों को 1200 किलो दाल चावल से बना खाना खिला पाएंगे। सनी ने लिखा कि उन्हें पता है कि वहां जितनी जरूरत है उसके आगे यह कुछ भी नहीं है लेकिन काश वह कुछ और कर पातीं। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन
बता दें कि बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपये केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाए हैं। फिल्म 'सरबजीत' के हीरो रणदीप हुड्डा 'खालसा एड ग्रुप' की तरफ से केरल में लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे। रणदीप ने वहां लोगों को खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kerala Flood
बता दें भारी बारिश और बाढ़ ने केरल को बुरी तरह से तबाह कर दिया है। पिछले कई दिनों से केरल भीषण बाढ़ की चपेट में है। सेना, एयरफोर्स, नेवी और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बचाने का काम जारी है। वहीं देशभर से लोग केरल बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए दान भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें