फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की हुईं सनी लियोनी की बेटी निशा, अभिनेत्री ने भावुक पोस्ट में लिखा- 'तुम्हारे जरिए बाकियों को बदलूंगी'

Wed, 14 Oct 2020 07:45 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटी निशा के साथ सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वीबर 14 अक्तूबर को पांच साल की हो गई हैं। बेटी के जन्मदिन के मौके पर सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर निशा के हाथ की तस्वीर साझा की है। उन्होंने हाथों में पीले रंग का गुलाब लिया है। सनी ने अपनी बेटी को भगवान का तोहफा बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सनी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा- 'जन्मदिन की बधाई मेरी प्यारी परी निशा कौर वीबर को जन्मदिन की बधाई। जिस पल हमने यह तय किया कि तुम हमारी बच्ची बनने वाली हो, उसी पल तुम हमारी जिंदगी में रोशनी बनकर आई। विश्वास करना मुश्किल है कि तुम पांच साल की हो गई हो।'
विज्ञापन

3 of 5
परिवार के साथ सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी आगे लिखती हैं कि ‘तुम तेज हो, विचारशील हो, प्यारी हो, दूसरों का ख्याल रखने वाली हो। तुम हमेशा अपने भाइयों की देखभाल करती हो। सबसे मुख्य बात तुम हमारे लिए ईश्वर का तोहफा हो। मुझे उम्मीद है कि तुम्हारे प्यार से हम किसी एक शख्स को बेहतर इंसान बना सकेंगे। अपनी जिंदगी में हम ऐसे मोड़ पर है जहां बुरे लोग ज्यादा हैं।‘

4 of 5
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘मुझे उम्मीद है कि हम संतुलन और शांति को फिर पा सकेंगे, जहां प्यार से  नफरत हरा देंगे, नफरत से अधिक दयाभाव होगी। जहां अच्छा इंसान होना हमारे बच्चों के लिए एक मानक होगा। तुम और दूसरे सारे बच्चे इस दुनिया का भविष्य हो। तुम्हारे जन्मदिन पर मैं तुम्हारे संदेश को फैलाने का निश्चय करती हूं। निशा कौर मैं तुम्हें प्यार करती हूं और जन्मदिन मुबारक।‘

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी, डेनियल वीबर - फोटो : instagram/sunnyleone
बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल वीबर ने जनवरी 2011 में शादी की। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के एक अनाथालय से निशा को गोद लिया। 2018 में सरोगेसी के जरिए दंपति के दो बेटे नोआह और अशर का जन्म हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें