फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के फैंस के लिए बुरी खबर, साउथ अफ्रीका में एक्ट्रेस ने चुना नया पति

Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
एक तरफ जहां सनी लियोन की बायोपिक को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके पति डेनियल वेबर ने बड़ा खुलासा किया है। हर कदम पर सनी का साथ देने वाले डेनियल ने बताया कि साउथ अफ्रीका में उन्होंने नया पति चुन लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Sunny Leone
अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि सनी लियोन ने दक्षिण अफ्रीका में दूसरी शादी कर ली है, तो तसल्ली के लिए बता दें कि एक्ट्रेस ने असल में नहीं, बल्कि अपनी बायोपिक के लिए एक शख्स को चुना है जो उनके पति का किरदार निभाएगा। हालांकि, इस वजह से सनी लियोन के फैन्स को बुरा लग सकता है क्योंकि पोर्न इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने के बावजूद जिस तरह डेनियल ने सनी का साथ दिया, उसके लिए उनकी खूब प्रशंसा होती है। फैन्स को इस बात से भी तकलीफ हो सकती है कि जब सनी अपनी बायोपिक में खुद अपना किरदार निभाएंगी, तो फिर उनके पति डेनियल भी फिल्म में अपना किरदार क्यों नहीं निभा रहे?
विज्ञापन

3 of 5
Marc Buckner
डेनियल वेबर की इंकार के बाद सनी लियोन की बायोपिक के मेकर्स ने सनी लियोन के पति का किरदार निभाने के लिए दक्षिण अफ्रीकी अभिनेता मार्क बकनर को चुना। इस फिल्म की शूटिंग भी साउथ अफ्रीका में ही की गई है। डेनियल वेबर ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी पत्नी की बायोपिक से हाथ क्यों खींच लिए।

4 of 5
sunny leone
डेनियल वेबर ने कहा कि शुरुआत में वह सनी की बायोपिक में अभिनय करने को तैयार थे। बाद में उन्हें लगा कि एक्टिंग की जगह उन्हें वह काम करना चाहिए जो वह हर दिन करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा शूटिंग के लिए 60-90 दिन लगाना सही नहीं होगा, वह भी तब जब मेरे पास संभालने के लिए बहुत सारे काम हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Leone
सनी लियोन की बायोपिक का नाम 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' है। सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह एडल्ट फिल्में करती थीं। उनकी बायोपिक 'जी5' डिजिटल चैनल पर जल्द रिलीज होगी। सनी की बायोपिक सीरीज में आएगी। मेकर्स ने इसके दूसरे हिस्से की भी शूटिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें