इन दिनों सनी लियोनी अपनी बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं । सनी की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । अब उन्होंने इस फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है । फिल्म का नाम है Karenjit Kaur: The Untold Story Of Sunny Leone। खबर है कि यह फिल्म एक विवाद में फंस गई है ।
विज्ञापन
2 of 5
सनी लियोनी
सनी अपनी बायोपिक में खुद ही एक्टिंग करती नजर आएंगी ।एसजीपीसी प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी ने सनी की बायोपिक के नाम पर आपत्ति जताई है । फिल्म का नाम करनजीत कौर रखने पर दिलजीत सिंह ने कहा कि ऐसा करना सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ है ।
विज्ञापन
3 of 5
सनी लियोनी
उन्होंने कहा, 'सनी लियोनी ने अपना धर्म बदल लिया है और अब उन्हें कौर शब्द का इस्तेमाल करने का कोई हक नहीं है ।' फिल्म के मेकर्स या सनी लियोनी की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ।
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : getty images
बता दें कि सनी की बायोपिक एक वेब सिरीज है जो 16 जुलाई से ZEE 5 ऐप पर शुरू की जाएगी । इस सिरीज को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है । ऐसा पहली बार होगा जब कोई एक्ट्रेस अपनी बायोपिक में खुद ही एक्टिंग करे ।
वेब सिरीज में सनी के बचपन का किरदार 14 वर्षीय रसा सौजनी प्ले कर रही हैं । इसके अलावा सनी लियोनी अपनी तेलुगु फिल्म वीरमहादेवी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं । इस फिल्म में सनी एक योद्धा का किरदार निभा रही हैं । फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी होने वाली है ।