sunny leone
सनी लियोन कैसे पोर्न इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड में आकर विवादों से घिर जाती हैं, कैसे भारत में उन्हें बैन करने की मांग होती है। रागिनी एमएमएस 2 के प्रमोशन के दौरान जब सनी मुंबई के सिद्धीविनायक मंदिर में अपनी आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए मन्नत मांगने गईं थीं उस दौरान भी कई संगठनों और पुजारियों ने इसका विरोध किया था। फिर भी इस नफरत के बीच सनी अपनी पहचान बनाने में कामयाब होती हैं। इसकी कहानी भी परदे पर दिखाई जाएगी।