फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बीमारी से जूझ रहा है सनी लियोनी का भाई, नहीं है इलाज के लिए पैसे, चलाया गया ऑनलाइन कैंपेन

Thu, 09 Aug 2018 09:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपनी वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है कि जिसने भी सुना उनकी मदद करने के बारे में एक बार तो जरूर सोचेगा। सनी इन दिनों निजी जीवन में इतनी बड़ी मुसीबत से जूझ रही हैं कि उन्हें अपने फैंस से पैसे तक मांगने पड़ गए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone with prabhakar
सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि उनका मुंह बोला भाई प्रभाकर इन दिनों किडनी की बीमारी से जुझ रहा है और उनके इलाज के लिए बहुत पैसों की जरूरत है। ऐसे में सनी ने अपने फैंस से आर्थिक मदद की अपील की है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
sunny with family
बता दें कि प्रभाकर सनी लियोनी के तीनों बच्चों निशा, अशर और नोआ की देखभाल करते हैं। सनी ने अपने पोस्ट में बताया कि कुछ दिन पहले प्रभाकर की तबीयत खराब हो गई थी और उनका इलाज चल रहा था लेकिन डॉक्टरों के गलत इलाज की वजह से उनकी किडनी खराब हो गई और अब उन्हें अपना किडनी ट्रांसप्लान करना है। इस ट्रीटमेंट में काफी खर्चा आता है इसलिए सनी ने अपने फैंस से मदद की अपील की है। 

 

4 of 5
Sunny Leone
सनी ने बताया कि जैसे ही मेरे पति डेनियल को प्रभाकर की बिगड़ी तबीयत के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे एक अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके। पिछले एक साल में उनकी हालत में सुधार भी आया, लेकिन अब उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सक्त जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Leone
वर्क एंड की बात करें तो सनी की जिंदगी पर बनी वेब सीरीज 'करणजीत कौर -द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है। यह पहली ऐसी बायोपिक है जिसमें एक्ट्रेस ने खुद ही अपना किरदार निभाया हो। इसके अलावा वह एमटीवी के शो 'स्पिलिट्सविला' को होस्ट कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें