फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी ने मांगी माफी और बाटला हाउस-मिशन मंगल पर संकट के बादल सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Sat, 03 Aug 2019 12:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Leone - फोटो : Social Media
कृति सैनन, वरुण शर्मा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। लेकिन फिर भी एक खास वजह से फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में सनी लियोनी ने कैमियो किया। इसमें उन्होंने दिलजीत के किरदार को एक फोन नंबर दिया। मेकर्स को नहीं पता था कि इस तरह किसी के फोन नंबर का फिल्म में इस्तेमाल करना किसी के लिए भारी मुसीबत बन सकता है। 

पढ़ें: सनी लियोनी की वजह से युवक के मोबाइल पर रोज आ रहे हैं 500 कॉल, अब एक्ट्रेस ने मांगी माफी
विज्ञापन

2 of 5
मिशन मंगल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उनकी ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के फिल्म डिविजन के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने मिशन मंगल को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। अमेय खोपकर ने कहा है कि अगर मिशन मंगल को मराठी भाषा मेें डब करके रिलीज किया गया तो इसको रिलीज नहीं होने देंगे।

पढ़ें: अक्षय की मिशन मंगल पर छाए संकट के बादल, रिलीज से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का बड़ा ऐलान
विज्ञापन

3 of 5
Batla House - फोटो : Social Media
साल 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर पर बनी जॉन अब्राहम की फिल्म 'बटला हाउस' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका में दायर की गई है। याची का कहना है कि इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए क्योंकि इससे केस की सुनवाई प्रभावित होगी। 

पढ़ें: जॉन अब्राहम की फिल्म बटला हाउस के खिलाफ रोक की मांग, आरोपियों ने हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

4 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर की हाउस पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हो रहा है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में स्टार्स ड्रग्स के नशे में थे। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का भी इस पर रिएक्शन आया है।

पढ़ें: करण जौहर की हाउस पार्टी में ड्रग इस्तेमाल का आरोप, शर्लिन बोलीं- शुक्र है मैं इसका हिस्सा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dia Mirza, Sahil, Kanika Dhillon - फोटो : file photo
दीया मिर्जा ने खुद सोशल मीडिया पर पति साहिल सांगा से अलग होने का एलान किया था। दीया के इस पोस्ट के बाद ऐसी खबरें आईं कि दोनों के अलग होने के पीछे की वजह राइटर कनिका ढिल्लन हैं। कहा जा रहा था कि साहिल और कनिका का अफेयर चल रहा था जिस वजह से दीया ने शादी के 5 साल बाद साहिल से अलग होने का फैसला लिया। अब इस मामले पर दीया मिर्जा ने चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है। साथ ही इन सब खबरों को मात्र अफवाह बताया।

पढ़ें: पति के अफेयर की खबरों पर भड़कीं दीया मिर्जा, बोलीं- 'अलग होने में नहीं है तीसरे इंसान का हाथ'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें