फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी की वेब सीरीज के सेट पर पहुंचे गुंडों ने किया हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 12 Feb 2021 12:22 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी, विक्रम भट्ट - फोटो : instagram/sunnyleone
अभिनेत्री सनी लियोनी इस वक्त निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ वेब सीरीज अनामिका की शूटिंग में व्यस्त हैं। सीरीज को लेकर विवादों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। खबर है कि सेट पर कुछ गुंडों ने हंगामा मचा दिया। उन्होंने विक्रम भट्ट से 38 लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
अनामिका के सेट पर विक्रम भट्ट - फोटो : instagram/vikrampbhatt
रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रम भट्ट ने इससे पहले एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मोघल के साथ काम किया था लेकिन उन्हें उनकी फीस नहीं चुकाई। जिसके बाद यह मामला इतना बड़ा हो गया। एक वेबसाइट से बात करते हुए विक्रम भट्ट ने इस बारे में विस्तार से बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
विक्रम भट्ट - फोटो : instagram/vikrampbhatt
विक्रम भट्ट ने कहा कि 'मैं हैरान रह गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। उस वक्त मेरी पहली प्राथमिकता सनी लियोनी थीं कि वह सुरक्षित रहें। सेट पर आए लोगों ने मुझे उन चेक के स्नैपशॉट अब्बास को भेजने के लिए कहा जो मैं उन्हें देने वाला था। थोड़ी देर बाद मुरतजा नाम का एक शख्स मेरे पास आया मुझसे चेक मांगने लगा।'

4 of 5
विक्रम भट्ट - फोटो : instagram/vikrampbhatt
विक्रम बताते हैं कि इस विवाद के बाद वेब सीरीज की पूरे दिन की शूटिंग नहीं हो पाई। इस पूरे मामले से विक्रम नाराज हैं और एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मोघल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को तैयार हैं। दूसरी ओर अब्बास अली ने कहा कि 'अब मैं क्या ही कहूं इस पर। फाइटर एसोसिएशन इस विवाद को देख रही है। वह इसे सुलझा लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। जहां उनके सेट पर गुंडों ने हंगामा मचा दिया वहीं इससे पहले वह पैसों की धोखाधोड़ी मामले को लेकर चर्चा में थीं। सनी लियोनी पर एक इवेंट प्रबंधन कंपनी ने पैसे लेकर कार्यक्रम में नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। मामले में अभिनेत्री को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

राज कुंद्रा पर मॉडल ने एडल्ट वीडियो रैकेट में शामिल होने का लगाया आरोप, कहा- ‘न्यूड ऑडीशन मांगा गया था’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें