फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियाेनी की शादी का 8 साल पुराना वेडिंग एल्बम, पति डेनियल के साथ शूट करती थीं एडल्ट फिल्में

Thu, 11 Apr 2019 06:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
sunny leone
सनी लियोनी (Sunny Leone) और डेनियल वेबर (Daniel Weber) की शादी को आज 8 साल हो गए हैं । इस मौके को सनी और डेनियल ने अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। सनी लियोनी ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं । ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । तस्वीरों में सनी और डेनियल की बेटी निशा भी दिख रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 9
sunny leone
इस खास मौके पर हम आपको सनी लियोनी और डेनियल की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। कुछ समय पहले सनी की बायोपिक रिलीज हुई थी । इसमें उन्होंने अपनी शादी को दोबारा शूट किया था । बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले सनी हॉलीवुड की एडल्ट फिल्मों में काम करती थीं । बॉलीवुड में आने के बाद सनी की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया । सनी का गाना 'बेबी डॉल' सुपरहिट रहा था । सनी का करियर बनाने में उनके पति डेनियल का बहुत बड़ा हाथ है । 
विज्ञापन

3 of 9
sunny leone
सनी और डेनियल की लव स्टोरी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है । डेनियल से पहले सनी प्ले ब्वाॅय मैगजीन के वाइस प्रेसिडेंट मैट एरिक्सन को डेट करती थीं । एरिक्सन और सनी की मुलाकात बिजनेस मीटिंग में हुई थी । मैट की मदद से सनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और एडल्ट फिल्म वर्ल्ड पर छा गईं । 

4 of 9
sunny leone
सनी की कई एडल्ट फिल्मों में मैट भी उनके साथ नजर आए । इस कपल ने शादी करने का फैसला किया और साल 2007 में सगाई कर ली । सगाई के बाद 2008 में सनी ने मैट से अलग होने का फैसला भी ले लिया। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी । उस समय खबर आई थी कि सनी बिग बॉस में जाने वाली हैं । तब मैट ने उनके कई एडल्ट वीडियो को ऑनलाइन बेचे और खूब पैसा कमाया । 
 
विज्ञापन

5 of 9
sunny leone
मैट से अलग होने के बाद सनी ने अपने बहुत पुराने दोस्त रसेल पीटर को डेट करना शुरू कर दिया । लेकिन ये सनी की गलती थी । सनी ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि रसेल को डेट करना उनकी लाइफ की बड़ी गलती थी । ये रिश्ता बहुत ही बुरे मोड़ पर आकर खत्म हुआ । सनी और रसेल आज भी अच्छे दोस्त हैं । 
 
विज्ञापन

6 of 9
sunny leone
इसके बाद सनी की जिंदगी में डेनियल आए । सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी । उस समय तक सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं । ये दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे । डेनियल सनी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए । उसी वक्त डेनियल ने सनी को अप्रोच किया और उन्होंने मना कर दिया । डेनियल ने सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी ले ली थी । 

विज्ञापन

7 of 9
Sunny Leone and Daniel Weber - फोटो : instagram
सनी के मना करने के बाद भी डेनियल उन्हें लगातार फूल और ईमेल भेजते रहे । सनी की मां का हाल ही में निधन हुआ था । साथ ही वो एक बुरे ब्रेकअप से बाहर आई थीं । सनी को इन सबसे बाहर निकलने में 2 महीने लगे और फाइनली वो डेनियल के साथ डेट पर गईं  लेकिन सनी को समझ नहीं आ रहा था कि वो डेनियल को डेट करके सही कर रही हैं या गलत । 

8 of 9
sunny leone - फोटो : instagram
डेनियल और सनी अपनी पहली डेट पर पांच घंटे तक साथ रहे । दोनों ने खूब बातें की । सनी भी डेनियल से काफी प्रभावित हुईं । उन्होंने डेनियल को एक बहुत बड़ा बुके भेजा और दो महीने तक ना मिलने के लिए एक सॉरी नोट भी लिखा । कुछ और दिन डेट करने के बाद सनी ने आखिरकार साल 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली । 
विज्ञापन

9 of 9
sunny leone and daniel weber
शादी के बाद सनी और डेनियल ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला । साथ ही अपनी बनाई एडल्ट फिल्मों में दोनों साथ नजर आए । जब सनी ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया तो डेनियल ने भी उनका साथ दिया । शूट हो या कोई इंटरव्यू, डेनियल को सनी के साथ हमेशा देखा जाता है । डेनियल, सनी के पति के अलावा उनके फुल टाइम मैनेजर हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें