एक्ट्रेस सनी लियोन अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सनी लियोन जहां आज अपना जन्मदिन मना रही हैं वहीं आज मदर्स डे भी है। सनी लियोन खुद 3 बच्चों की मां हैं जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सनी के मां बनने की कहानी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sunny leone
- फोटो : SELF
सनी लियोन ने जून 2017 में निशा नाम की बच्ची को गोद लिया था। उसके बाद मार्च 2018 में सनी लियोन सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां बनीं। सनी के दोनों बेटों के नाम नोआह और अशर हैं। ऐसा कर सनी और डेनियल ने सभी को एक बार फिर चौंका दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
Sunny Leone
सनी लियोन ने ट्विटर पर अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की थी। सनी लियोन ने लिखा, 'भगवान की योजना! 21 जून, 2017 का दिन था, जब डेनियल और मुझे पता चला कि हम शायद कुछ ही समय में तीन बच्चों के माता-पिता बन सकते हैं। हमने परिवार बसाने की कोशिश की और इतने सालों बाद अब अशर सिंह वेबर, नोआह सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ हमारा परिवार पूरा हो गया है।'
4 of 5
sunny leone
सनी ने आगे लिखा, 'हमारे बेटों ने कुछ सप्ताह पहले ही जन्म लिया था लेकिन कई सालों से वो हमारे दिलों और आंखों में जीवित थे। भगवान ने हमारे लिए कुछ खास योजना बनाई थी और हमें एक बड़ा परिवार दिया। हम अपने तीन खूबसूरत बच्चों के गौरवशाली माता-पिता हैं। सभी के लिए सरप्राइज।'
बता दें, सनी लियोन की शादी साल 2011 में डेनियल वेबर से हुई थी। सनी की हॉटनेस के लोग दीवाने हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर सनी की हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।