फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी हिन्दुस्तानी ने जीता इंडियन आइडल 11 और नए निर्देशकों को ऋषि कपूर की नसीहत, पांच खबरें

Mon, 24 Feb 2020 12:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
काफी धूमधाम और उत्साह के साथ समाप्त हुए ग्रैंड फिनाले में, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल को अपने 11वें सीजन का विजेता सनी हिंदुस्तानी के रूप में मिला। यह फिनाले शानदार प्रदर्शन से किसी भी तरह कम नहीं था, जहां जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी और मेजबान हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड चार्टबस्टर्स पर मन मोह लेने वाली प्रस्तुतियों से मंच पर आग लगा दी थी। 

Indian Idol 11 Winner: बूट पॉलिश करने वाले सनी हिंदुस्तानी ने जीता खिताब, 25 लाख के साथ मिली कार
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla - फोटो : Social Media
बिग बॉस जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। सिद्धार्थ जहां भी जाते हैं फैंस उनके पीछे-पीछे चल देते हैं। सिद्धार्थ भी फैंस का ऐसा प्यार देखकर फूले नहीं समा रहे। इस बीच सिद्धार्थ अपनी एक ऐसी फैन से मिले जिसे देखकर उनका दिल पिघल गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

VIDEO: अपनी इस फैन को देख खुद को नहीं रोक पाए सिद्धार्थ शुक्ला, ऐसे पिघल गया दिल
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : socail media
मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक और देश के मुद्दों पर वो खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने एक ट्वीट किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 

नए निर्देशकों की ये बात पसंद नहीं करते ऋषि कपूर, दे डाली ये नसीहत

4 of 5
preity zinta - फोटो : Social Media
उगाही, हत्या और धमकी देने के कई मामलों में वांछित और 15 साल से फरार चल रहे अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि पुजारी की गिरफ्तारी करीब 25 दिन पहले हुई थी। अब उसे पुलिस अधिकारियों की एक टीम भारत ला रही है। रवि पुजारी का बॉलीवुड से खास कनेक्शन रहा है। शाहरुख, सलमान, अरजीत सिंह, करिश्मा कपूर और महेश भट्ट जैसी कई बड़ी हस्तियों को धमका देने वाला रवि पुजारी, प्रीति जिंटा का फैन बताया जाता है।

प्रीति जिंटा के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने जब इस बिजनेसमैन को दी थी धमकी, हो गया था हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shekhar kapoor - फोटो : file photo
निर्देशक अली अब्बास जफर ने हाल में फिल्म 'मिस्टर इंडिया 2' की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद से ही एक नया विवाद जन्म ले लिया है। पहले मूल फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने इस बारे में उन्हें किसी भी तरह की जानकारी ना होने को लेकर अली अब्बास पर तंज कसे, फिर सोनम कपूर ने इस फिल्म को लेकर उनके पिता अनिल कपूर से बातचीत ना किए जाने के चलते अपनी नाराजगी व्यक्त की। अब फिर एक बार शेखर कपूर ने सवाल उठाए हैं।

मिस्टर इंडिया 2' को लेकर शेखर कपूर ने दागा बड़ा सवाल, पूछा- 'इस दुनिया में कोई और...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें