दिलचस्प यह है कि अपने भांजे और सनी देओल की इस फिल्म के पहले शॉट का क्लैप डिंपल कपाड़िया ने ही दिया है। फिल्म को डॉ. श्रीकांत भासी, निशांत पिट्टी और टोनी डीसूजा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। लेकिन सबकी नजर सनी देओल के रोल पर है कि वे डिंपल कपाड़िया के भांजे के साथ किस तरह के सपोर्टिव रोल में आएंगे।