फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइम लाइट से दूर हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी, बेटे सनी देओल ने एक साल बाद शेयर की मां की तस्वीर

Sun, 27 Jan 2019 01:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol Prakash Kaur - फोटो : Instagram
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइम लाइट से दूर रहती हैं। हेमा मालिनी तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन प्रकाश कौर की एक झलक पाना भी मुश्किल हो जाता है। बीते साल प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र ने नए साल का जश्न मनाया था। इस जश्न की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। इस बीच प्रकाश कौर के साथ सनी देओल ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों के बीच का प्यार साफ दिखाई दे रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश कौर - फोटो : file photo
इस तस्वीर को सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। तस्वीर में प्रकाश कौर सनी देओल के गले लगी हुई हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सनी देओल ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। सनी देओल ने लिखा - 'मेरी दुनिया मेरी मां है।' सनी देओल के इस पोस्ट से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपनी मां प्रकाश कौर के दिल के कितने करीब हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश कौर - फोटो : file photo
खास बात यह है कि सनी देओल की मां प्रकाश कौर की तरह ही सनी की पत्नी पूजा देओल और दोनों बहनें विजेता अजीता देओल भी लाइम लाइट से दूर हैं। आपको बता दें, बॉबी और सनी अपनी मां के साथ रहते हैं लेकिन 82 साल के धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के साथ जिंदगी बिता रहे हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। इसी के बाद से दोनों अलग हो गए।

4 of 5
प्रकाश कौर - फोटो : file photo
प्रकाश से धर्मेंद्र की शादी उस वक्त हो गई थी जब वो सिर्फ 19 साल की थीं। धर्मेंद और हेमा मालिनी ने करीब 30 फिल्मों में काम किया। साथ काम करते-करते दोनों का अफेयर हो गया। यह बात प्रकाश को भी पता थी लेकिन वो धर्मेंद्र को तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुईं। इसलिए हेमा और धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूला और शादी कर ली। प्रकाश कौर कभी मीडिया के सामने नहीं आईं, लेकिन पति की दूसरी शादी के दर्द को वो भी मीडिया से छिपा ना सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश कौर - फोटो : file photo
प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू में अपने पति की दूसरी शादी और बॉबी के बारे में बात की। धर्मेंद्र के बारे में प्रकाश कौर ने कहा था - 'वो मेरी जिंदगी के पहले और आखिरी आदमी हैं। वो मेरे बच्चों के पिता हैं। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और इज्जत भी करती हूं। जो होना था हो गया। मुझे समझ नहीं आता कि इसके लिए मुझे उन्हें जिम्मेदार ठहराना चाहिए या मेरी किस्मत को। वो मुझसे कितने भी दूर हों, लेकिन मैं जानती हूं कि जब भी मुझे उनकी जरूरत होगी वो मेरे पास होंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें