फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की इस हरकत पर भड़के सनी ने फाड़ दी थी अपनी जींस, साथ काम ना करने की खाई थी कसम

Thu, 07 Sep 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
सनी देओल
सनी देओल बॉलीवुड के सुपर स्टार में से एक हैं। सनी पाजी ने 'घायल', 'घातक', 'दामिनी', 'जीत', 'बॉर्डर', 'गदर' और 'डर' जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं। अब सनी देओल अपने भाई बॉबी के साथ फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' लेकर आ रहे हैं।

पढ़ें- राम रहीम के बारे में ये क्या बोल गए कीकू, कपिल शर्मा के बारे में भी किया खुलासा
विज्ञापन

2 of 6
बॉबी देओल
बॉबी देओल के लिए ये फिल्म काफी खास है क्योंकि वो चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस बीच उनके पास फिल्म का कोई ऑफर नहीं गया ‌था। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनी देओल एक ऐसा किस्सा बताया जिसे वो आजतक नहीं भूल पाए हैं।

पढ़ें- बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ी ये पॉपुलर हीरोइन, फोटो सामने आई तो मचा हंगामा
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान
ये बात फिल्म 'डर' के दौरान की है। इस फिल्म में जूही चावला और अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकार भी थे लेकिन सनी शाहरुख खान और डायरेक्टर यश चोपड़ा से काफी नाराज हो गए थे। सनी ने कहा था, 'मुझे नहीं पता था कि मेकर्स खलनायक को इस तरह ग्लोरीफाई करेंगे।'

पढ़ें- सनी लियोनी ने पहली बार खोले राज, बड़े-बड़े स्टार्स कैसा सुलूक करते थे उनके साथ

4 of 6
y - फोटो : solaris
सनी ने अपने बयान में कहा, 'लोग मेरी फिलमों को पसंद करते हैं। मुझे शाहरुख का काम बहुत पसंद है। बस मेकर्स से मुझे ये दिक्कत थी कि उन्होंने विलेन को इतना ग्लोरिफाई किया। मैं मेकर्स पर पूरा भरोसा करता हूं। ये बात काफी पुरानी हो गई है और हम सब आगे आ गए हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
सनी देओल - फोटो : amar ujala
बता दें कि जब 23 साल पहले 'डर' रिलीज हुई थी तब सनी ने कहा था कि वो अब कभी भी शाहरुख खान और यशराज बैनर के साथ काम नहीं करेंगे। जब यशराज बैनर ने सनी देओल के बेटे करण देओल को लॉन्च करने का ऑफर दिया था तो सनी ने मना कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी देओल - फोटो : gettyimages
साल 2001 में सनी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'यश चोपड़ा अपनी बात के पक्के नहीं हैं। मैं अब उन पर कभी भरोसा नहीं कर पाऊंगा। ‌फिल्म डर मेरे लिए सबसे खराब एक्सपीरिएंस थी। मुझे धोखा दिया गया। एक दिन जब मैं स्विट्जरलैंड में था तो मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने अपनी जींस तक फाड़ दी थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें