फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: 'मामला सुलझाया जा रहा है..', 56 करोड़ रुपये कर्ज के तहत विला की नीलामी पर सनी के प्रवक्ता का बयान

Sun, 20 Aug 2023 07:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'गदर 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। सनी पाजी, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सभी का दिल जीत रही है। जहां एक तरफ सनी देओल अपने करियर की सबसे बड़ी हिट को लेकर खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ उनको लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सनी देओल बैंक के कर्जदार हैं और इसकी वजह से बैंक उनका एक विला बेचने की तैयारी कर रही है। इस बीच अब कुछ नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें सनी देओल की तरफ से बयान दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
आज सुबह से सनी देओल 'गदर 2' के अलावा अपने बैंक द्वारा अपने बंगले के बिकने की खबर के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल, सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित आलीशान विला को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा लोग पर लगाए गए ब्याज सहित 56 करोड़ रुपये का लोन वसूलने के लिए नीलाम किया जा रहा है। आज यानी 20 अगस्त को एक राष्ट्रीय अखबार में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। अब इस बीच सनी देओल की तरफ से उनके एक प्रवक्ता ने बयान जारी किया है।
Abhishek Malhan: शो खत्म होते ही बिग बॉस के मेकर्स पर भड़के अभिषेक मल्हान, वीडियो जारी कर किए कई बड़े खुलासे 
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी किए गए नोटिस की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस सनी देओल की तरफ से किसी भी तरह के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। प्रशंसकों के लिए सनी देओल की तरफ से उनके एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, 'हम इस मुद्दे को सुलझाने में लगे हैं और समस्या का समाधान हो जाएगा। हम अनुरोध करते हैं कि इस पर कोई और अटकलें न लगाएं।' बैंक द्वारा लिए गए एक्शन की तरफ अपना रुख साफ करते हुए सनी देओल ने साफ कर दिया है कि इस मामले में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाई जाए।

4 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
इस मामले पर एक फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ने भी बात की और कहा, 'नीलामी रद्द कर दी जाएगी। मामला निपटाने के लिए उनके पास एक महीने का समय है। अच्छी बात यह है कि संपत्ति पर अभी भी सनी का ही कब्जा है। बैंक अपना कर्तव्य निभा रहा है, लेकिन इस मुकाम पर पहुंचने के बाद सनी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे। वह बैठकर बैंक के साथ मामला सुलझा लेंगे।' अब देखना यह होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है। यह तो समय ही बताएगा कि बंगला बिकेगा या नहीं।
Dream Girl 2: जितेंद्र ने पूजा के साथ किया फर्ल्ट, मेकर्स ने खास अंदाज में की एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' की तो यह साल 2001 में आई 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। 22 साल बाद अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के किरदारों में नजर आ रहे हैं। दोनों के अलावा 'गदर 2' में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और लव सिन्हा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करते हुए 376.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Dulquer Salmaan: सोनम पर 'भल्लालदेव' के कमेंट पर दुलकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, किंग ऑफ कोठा एक्टर ने दिया जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें