गदर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
धर्मेंद्र के अलावा सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'गदर 2' में तारा सिंह की भूमिका दोहराते देखा गया। 'गदर 2' ने हाल ही में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। यह 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है, जो 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी तारा सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे को बचाने के लिए सीमा पार जाता है। दर्शकों ने फिल्म को खूब प्यार दिया। अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म में सनी देओल के अलावा, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।