साल 2001 रिलीज हुई फिल्म गदर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उस समय सनी देओल, अमीषा पटेल अभिनीत इस फिल्म के लिए टिकट खिड़की पर लंबी कतारें देखने को मिलती थीं। अनिल शर्मा की इस फिल्म ने उस जमाने में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। अब कई साल बाद फिल्म के मेकर्स दर्शकों के लिए इस सीक्वल लाने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले मेकर्स गदर को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। Amrita Rao : 'विवाह' में पूनम लोगों के दिलों पर छा गई थीं अमृता, अमेरिका और कनाडा से आ रहे थे शादी के रिश्ते
विज्ञापन
2 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फिल्म की टीम गदर की विरासत का जश्न मनाना चाहती है और दर्शकों के लिए दूसरे भाग का अनावरण करने से पहले फिल्म को एक परिचय के रूप में भी इस्तेमाल करना चाहती है। बता दें कि फिल्म को 4K में परिवर्तित किया गया है। साथ ही, इसके साउंड को भी बेहतर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह न केवल मल्टीप्लेक्स में बल्कि सिंगल स्क्रीन में भी फिर से रिलीज होगी। Sanya Malhotra: फिल्म 'पगलैट' नहीं करना चाहती थीं सान्या मल्होत्रा, एक्ट्रेस ने बताई यह बड़ी वजह