फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव मैदान में उतरते ही धर्मेंद्र ने सनी को दी ये नसीहत, आज ही गुरदासपुर से भरा है नामांकन

Mon, 29 Apr 2019 01:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने कुछ दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की है। 29 अप्रैल को सनी देओल ने पंजाब के गुरदासपुर से नामांकन भरा। नामांकन के वक्त सनी के साथ उनके छोटे भाई बॉबी देओल मौजूद थे। सनी के पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) और सौतेमी मां हेमा मालिनी (Hema Malini) दोनों भाजपा से जुड़े हुए हैं। धर्मेंद्र पहले भाजपा से चुनाव लड़ चुके हैं तो वहीं हेमा मथुरा से एक बार फिर से मैदान में उतरी हैं। इस बीच धर्मेंद्र ने सनी को चुनावी मैदान से जुड़ी सीख दी है।
विज्ञापन

2 of 5
dharmendra,sunny and booby deol - फोटो : twitter
सनी देओल के भाजपा में शामिल होने के बाद धर्मेंद्र ने ट्वीट किया। धर्मेंद्र ने  लिखा- 'राजनीति मुकद्दर में थी। हम चले आए। अब बहुत सारे मेरे भाई बहन भली-बुरी बातें कहेंगे। उन सबकी बातें सर माथे पर। एक बात मैं दावे से कहना चाहता हूं जो काम बीकानेर में 50 साल से ना हो सका था, मैंने 5 साल में करवा दिए थे।' कुछ दिन पहले ही धर्मेंद्र ने मथुरा में हेमा मालिनी के लिए लोगों से वोट भी मांगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह सनी के लिए भी वोट अपील कर सकते हैं। 
 


 
विज्ञापन

3 of 5
sunny deol join bjp - फोटो : social media
गुरदासपुर में नामांकन के दौरान सनी देओल पीले रंग की पगड़ी पहनी हुई थी। नामांकन से पहले सनी देओल ने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। फिर इसके बाद उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरूआत की। इससे पहले रविवार को सनी देओल ने पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। गुरदासपुर सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है। इससे पहले इस सीट से यहां से बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना लड़ते आ रहे हैं। 
 

 

4 of 5
sunny deol pm modi - फोटो : file photo
इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से है। सुनील जाखड़ इस सीट से उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। आपको बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कई सितारों ने राजनीति सफर की शुरुआत की है। इसमें उर्मिला मातोंडकर, ईशा कोप्पिकर और रवि किशन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
जहां एक तरफ सनी देओल ने गुरदासपुर सीट से नामांकन भरा है तो वहीं मुंबई में सभी सितारे जमी पर उतर आए हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मुंबई की 6 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं रहे। अजय देवगन, काजोल, आमिर खान, रेखा और प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद इन सितारों ने अपनी इंक लगी उंगली भी कैमरे में दिखाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें