फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'25 साल से प्यार के रिश्ते की गड्डी चल रही है...', सनी देओल ने कहा शुक्रिया; साझा की ‘गदर’ की कई तस्वीरें

Mon, 15 Jun 2026 06:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Celebrates 25 years of Gadar: आज बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘गदर’ को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर सनी देओल ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट करके दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही फिल्म ‘गदर’ की कुछ खास तस्वीरें भी साझा की हैं। 
विज्ञापन
1 of 1
फिल्म 'गदर' की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

फिल्म ‘गदर’ में सनी देओल ने तारा सिंह का यादगार किरदार निभाया था। आज भी दर्शक इस किरदार के लिए उन्हें याद करते हैं। फिल्म ‘गदर’ के 25 साल पूरे होने का जश्न सनी देओल आज मना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सनी देओल ने अपने किरदार तारा सिंह की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। इसके अलावा एक प्यार भरा मैसेज भी अपने फैंस के लिए लिखा है। 


सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर तारा सिंह की अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं। 


इन तस्वीरों में सनी देओल का किरदार तारा सिंह कहीं इश्क के रंग में रंगा है, तो कहीं एक्शन सीन कर रहा है।



एक जगह पर वह हैंडपंप उखाड़ रहे हैं। यह फिल्म ‘गदर’ का आइकॉनिक सीन है। 

कुछ तस्वीरों में वह अमीषा पटेल यानी ‘गदर’ की सकीना के साथ दिख रहे हैं। सकीना और तारा की मोहब्बत इन तस्वीरों में साफ झलक रही है। 

इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही सनी देओल एक कैप्शन भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ लिखते हैं। इसमें वह लिखते हैं, ‘25 साल पहले ‘गदर’ और तारा सिंह ने आपका दिल जीत लिया था।’ 

सनी देओल आगे लिखते हैं, ‘25 साल से प्यार के रिश्ते की गद्दी चल रही थी और आगे भी चलती ही रहेगी। हम सभी को 25 साल तक इतना प्यार देने और हमें अपने दिलों में बसाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। उम्मीद है, आगे भी हम वहीं रहेंगे।’ 



फिल्म 'गदर' ने 25 साल पहले थिएटर में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने बंपर कलेक्शन किया था। फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था। इसमें अमरीश पुरी सकीना यानी अमीषा पटेल के किरदार के पिता के रोल में दिखे थे। फिल्म देश के बंटवारे और एक प्रेम कहानी को दिखाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें