कोरोना महामारी से जूझते हुए पूरे विश्व को करीब 2 साल का समय हो रहा है। कोरोना की वजह से सारे त्योहार फीके हो गए थे। अब जैसे-जैसे देश में कोरोना वायरस कमजोर पड़ता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों की जिंदगी पटरी पर आ रही है। त्योहारों में फिर से रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में रंगों का त्योहार होली भी लोग मना पा रहे हैं। होली की बात हो और बॉलीवुड का जिक्र न हो ये भला कैसे हो सकता है। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने-अपने अंदाज में होली मना रहे हैं। बॉलीवुड स्टार सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खूब हुड़दंग के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी देओल को कई लोगों के रंग लगाते देखा जा सकता है। तो आइये आपको बताते हैं कि ये वीडियो कहां का है और इस मस्ती में कौन-कौन शामिल है।