फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल ने सालों तक पत्नी पूजा को विदेश में छिपाकर रखा, इस एक्ट्रेस ने खोल दी थी सारी सच्चाई

Thu, 23 May 2019 01:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
sunny deol
लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान आते ही नतीजों की तस्वीर भी साफ होती जा रही है। सनी देओल की बात करें तो उन्होंने गुरदारसपुर से चुनाव लड़ा और वो 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 2017 के उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखर को जीत हासिल हुई थी । अब बीजेपी ने ये सीट हासिल करने के लिए सनी देओल को मैदान में उतारा । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
Sunny And Pooja Deol
अपनी जीत को देखते हुए सनी देओल का बयान भी आ गया है । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मोदी जी जीत रहे हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी जीत हो रही है । अब बस मेरा एक ही उद्देश्य है कि मुझे जो जीत मिली है, उसके बदले में काम करूं ।'
विज्ञापन

3 of 13
सनी देओल
सनी देओल की चर्चा हो रही है तो आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं। सनी देओल ने बॉलीवुड में आने से पहले ही पूजा से इंग्लैंड में शादी कर ली थी। सनी ने सालों तक लोगों से अपनी शादी छिपाकर रखी। इसके पीछे एक खास वजह थी । पूजा हमेशा लाइम लाइट से दूर रहती हैं । शायद ही किसी ने पूजा को मीडिया के सामने आते देखा हो । 

4 of 13
sunny deol
सनी ने गुपचुप तरीके से विदेश में शादी की थी । सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी। इस मूवी में उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म हिट साबित हुई । 'बेताब' की शूटिंग के दौरान अमृता हैंडसम और गुड लुकिंग सनी की ओर आकर्षित होने लगी थीं। ऑन स्क्रीन तो दोनों की जोड़ी जम ही गई थी, ऑफ स्क्रीन भी वे मिलने-जुलने लगे।
विज्ञापन

5 of 13
sunny deol
फिल्म में दोनों का एक स्मूच सीन भी था। साथ ही कुछ इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बड़ी बात थी। जो सनी और अमृता ने पूरी बोल्डनेस के साथ दिए थे। दोनों का रील लाइफ रोमांस रियल लाइफ रोमांस बन गया। अमृता सनी को बेइंतहा चाहने लगी थीं। वो पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं। लेकिन सनी इस बात के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

6 of 13
sunny deol
उन्होंने सबसे अपना और अमृता का रिश्ता छिपाकर रखा था। अमृता को लगता था कि सनी उनके लाइफ पार्टनर बनने के लिए बिलकुल पर्फेक्ट हैं। सनी पर परिवार की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने हमेशा अपने और अमृता के रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वहीं अमृता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। वो चाहती थीं कि अमृता की शादी ऐसे लड़के से हो जो किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखता हो।
विज्ञापन

7 of 13
Sunny Deol and Amrita Singh - फोटो : twitter
सनी का करियर अभी-अभी शुरू हुआ था। खबरों की मानें तो अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमृता ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। इस छानबीन में अमृता के सामने जो हकीकत आई उससे वो पूरी तरह से टूट गईं। उन्हें सनी के पहले रिलेशनशिप के बारे में पता चला। 
 

8 of 13
sunny deol and pooja deol - फोटो : twitter
लंदन में पूजा नाम की एक लड़की से सनी का अफेयर था। अमृता के ऐसा करने से सनी के घर में भी हालात बिगड़ गए थे। उनकी मां प्रकाश कौर को भी ये रिश्ता बिलकुल मंजूर नहीं था। वहीं अमृता को ये भी पता चल गया कि पूजा से सनी की शादी इंगलैंड में हो चुकी है। 
 

9 of 13
sunny deol - फोटो : अमर उजाला
अमृता सनी के प्यार में पागल थीं और उन्हें ये सच्चाई जानकर बिलकुल भरोसा नहीं हुआ। सनी ने उनसे अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा सच छिपा रखा था। सच जानने के बाद अमृता को अंदाजा हुआ कि सनी बार-बार लंदन क्यों जाते रहते हैं। सनी अमृता से कहते थे कि वो बिजनेस के सिलसिले में लंदन जाते हैं।

10 of 13
sunny deol - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अमृता एक केयरिंग गर्लफ्रेंड की तरह सनी की फिल्म के लिए होने वाली मीटिंग अटेंड करती थीं। एक तरफ अमृता के सामने सनी की पूरी सच्चाई आ गई थी। वहीं दूसरी ओर पूजा को अपने पति के अफेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। खबरों की मानें तो सनी और पूजा के परिवार के बीच बिजनेस एग्रीमेंट था जो सनी और पूूजा की शादी के साथ फैमिली रिलेशन में बदल गया था।

11 of 13
Sunny Deol
सनी के परिवार ने भी उनके शादीशुदा होने की बात छिपाकर रखी थी। क्योंकि अभी उनका करियर शुरू ही हुआ था। सनी को डर था कि उनके शादीशुदा होने की बात पता चलने पर दर्शक उन्हें एक रोमांटिक हीरो की तरह पसंद नहीं करेंगे। यही कारण था कि पूजा लंदन में ही रहती थीं और सनी हर महीने उनसे मिलने के लिए लंदन जाया करते थे। 
 

12 of 13
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
इसी दौरान सनी के शादीशुदा होने की खबर न्यूज पेपर में छप गई लेकिन सनी लगातार अपने शादीशुदा होने से इंकार करते रहे। लेकिन तब तक सनी और अमृता का रिश्ता खत्म हो चुका था। ये रिश्ता तो खत्म हो गया लेकिन अभी सनी की जिंदगी में बहुत कुछ होना बाकी था।
विज्ञापन

13 of 13
Sunny Deol and Dimple Kapadia
अमृता के बाद सनी की जिंदगी में डिंपल कपाड़िया आईं । दोनों के अफेयर की खबरें चारों तरफ फैल चुकी थी। एक न्यूजपेपर ने तो यहां तक छाप दिया था कि डिंपल और सनी ने शादी कर ली है लेकिन सनी की इस दूसरी शादी का कोई सबूत नहीं था। वहीं सनी अब पत्नी पूजा के साथ शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं । उनका बेटा करण देओल फिल्मों में एंट्री करने वाला है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें