सनी देओल और बॉबी देओल के करियर की हालत आज किसी से छुपी नहीं है। दोनों पिछले करीब दस सालों से एक हिट फिल्म को तरस रहे हैं लेकिन किस्मत उनपर मेहरबान नहीं हो रही। एक तरफ तो दूसरे निर्माता उन्हें फिल्मों में नहीं ले रहे तो दूसरी तरफ अपने प्रोड्क्शन हाउस की हालत भी ठीक नहीं।
विज्ञापन
सनी-बॉबी अब सबसे कहेंगे, भाई नसबंदी करा लो
2 of 7
बॉबी देओल तो पिछले चार-पांच सालों से ठाली ही हैं, लेकिन सनी ने खुद ही पिछले दिनों अपनी फिल्म घायल का सीक्वल बनाया। फिल्म से सनी देओल को चर्चा तो मिली लेकिन फिल्म कमाई में कुछ खास ना कर सकी। फिल्म की रिलीज डेट लगातार बढ़ती तो फाइनेंसरों ने भी हाथ खींच लिए और यहां तक खबर आई कि सनी देओल को अपना प्रोडक्शन हाउस फिल्म के लिए गिरवी रखना पड़ा, इस सबके बावजूद सनी ने हिम्मत नहीं हारी। वहीं दूसरी तरफ बॉबी की स्थिति तो ज्यादा ही डावांडोल है।
विज्ञापन
सनी-बॉबी अब सबसे कहेंगे, भाई नसबंदी करा लो
3 of 7
बॉबी देओल पिछले महीने की 29 तारीख को दिल्ली के एक क्लब में डीजे बजाने पहुंचे तो ये चर्चा चल निकली कि अब वो फिल्म छोड़ डीजे का नया काम पकड़ चुके हैं। सनी के साथी अनिल और संजय दत्त के पास आज भी फिल्में हैं, वहीं बॉबी से सीनियर सलमान, शाहरुख और अक्षय जैसे सितारे अभी बॉलीवुड के सबसे कमाऊ सितारों में शामिल हैं। ऐसे में दोनों भाइयों के प्रशंसक इस बात पर निगाह लगाए थे कि धर्मेंद्र के बेटों की किस्मत का सितारा अब दोबारा कब चमकेगा। हां तो देओल ब्रदर्स के प्रशंसको के लिए बड़ी खबर आ चुकी है।
सनी-बॉबी अब सबसे कहेंगे, भाई नसबंदी करा लो
4 of 7
दरअसल इस समय बॉबी जहां खाली बैठे हैं, वहीं सनी देओल अपने बेटे को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इस बीच सनी और बॉबी अपने लिए एक अच्छी की तलाश में थे, जो मिल ही नहीं पा रही थी। आखिर ये तलाश पूरी हो गई है। दोनों भाई एक साथ फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म है 'पोस्टर ब्वॉयज'। फिल्म के लिए दोनों भाई लीक से थोड़ा अलग हटे हैं। फिल्म की कहानी काफी मजेदार लग रही है।
विज्ञापन
सनी-बॉबी अब सबसे कहेंगे, भाई नसबंदी करा लो
5 of 7
वेबसाइट कैच न्यूज के अनुसार, सनी देओल का कहना है कि इस साल अक्टूबर तक पोस्टर ब्वॉयज की शूटिंग के शुरू हो जाने की उम्मीद है। सनी के मुताबिक ये एक मराठी फिल्म का रीमेक है। फिल्म को श्रेयस तलपड़े निर्देशित करेंगे। फिल्म में सनी और बॉबी नसबंदी की गुहार लगाते दिखेंगे।
विज्ञापन
सनी-बॉबी अब सबसे कहेंगे, भाई नसबंदी करा लो
6 of 7
'पोस्टर ब्वॉयज' की कहानी तीन ऐसे लोगों की है, जो नसबंदी के पोस्टर का चेहरा बन जाते हैं लेकिन खुद उन्हें इसका पता नहीं होता। इसके बाद कहानी में कई फनी लम्हें आते हैं।