फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर प्रीति जिंटा ने किया बड़ा खुलासा, 15 साल बाद इस हीरो के साथ करेंगी रोमांस

Thu, 01 Feb 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस और IPL टीम Kings XI Punjab की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने जन्मदिन के दिन अपने फैंस को बड़ा रिटर्न गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी में खुलासा किया है कि वह जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं। प्रीति 15 साल बाद एक्टर सनी देओल के साथ एक बार फिर काम करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल सनी देओल की बहुप्र‍तीक्षि‍त फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' आखि‍रकार रिलीज होने जा रही है। 7 साल पहले शुरु हुई इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा और सनी देआल जल्द ही गाना शूट करने वाले हैं। सनी और प्रीति 15 साल बाद किसी फिल्म के लिए साथ शूट करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

3 of 4
प्रीति जिंटा ने हाल ही में सनी के संग ए‍क तस्वीर पोस्ट की है। इसे देखने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। सनी और प्रीति ने इससे पहले साल 2003 में फिल्म HERO: Love Story of a Spy में एकसाथ काम किया था। अब ये जोड़ी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' के लिए एक गाने पर थिरकती नजर आएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबि‍क 7 साल पहले इस फिल्म की घोषणा हुई थी और प्रीति ने साल 2016 में इस फिल्म के शड्यूल को पूरा किया था। प्रीति जिंटा ने अपने बर्थडे सेलेब्रेशन की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह बॉबी देओल, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और यूलिया वंतुर के साथ नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें