फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: सनी देओल और माधुरी ने 'त्रिदेव' के बाद कभी नहीं किया साथ काम, वजह बेहद दिलचस्प

Tue, 30 Mar 2021 04:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई एक्टर- एक्ट्रेस की जोड़ियों को खूब पसंद किया जाता है। वहीं, अगर ये जोड़ी एक बार हिट हो जाए तो वह लगातार कई सफल फिल्मों में साथ दिखाई देते हैं। हालांकि कुछ जोड़ियां ऐसी भी होती हैं जो दर्शकों को काफी पसंद होती हैं लेकिन वह पर्दे पर नहीं दिखाई देतीं। ऐसी ही एक जोड़ी सनी देओल और माधुरी दीक्षित की है जिसे काफी पसंद किया गया लेकिन यह फिल्मों में नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित और सनी देओल की जोड़ी सिर्फ एक बार सुपरहिट फिल्म 'त्रिदेव' में साथ नजर आई। इस फिल्म में उनके अलावा जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, संगीता बिजलानी और सोनम भी लीड रोल में थीं। फिल्म सुपरहिट तो सुपरहिट थी ही, जोड़ी को भी सुपरहिट माना गया।
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल और माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
'त्रिदेव' ने 1990 में तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। बावजूद इसके माधुरी और सनी की जोड़ी फिर कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई। दरअसल, सनी देओल की फिल्मों को पसंद तो किया जाता था लेकिन उनकी फिल्मों का जॉनर एक्शन तक सीमित होकर रह गया था। जबकि माधुरी डांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा हर जॉनर की फिल्में कर रही थीं। ऐसे में उनके पास सनी के साथ काम करने के विकल्प सीमित थे।

4 of 5
संजय दत्त माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल
वहीं उस दौरान सनी देओल के अलावा संजय दत्त और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स भी फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए थे। वह हर तरह की फिल्मों में काम कर रहे थे। इसके चलते माधुरी के पास सनी से ज्यादा इन दोनों कलाकारों संग काम करने के विकल्प थे और इनके साथ माधुरी ने कई फिल्मों में काम भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल और माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही सनी देओल और माधुरी ने एक फिल्म में साथ काम किया हो, लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। कुछ समय पहले दोनों एक डांस रिएलिटी शो के मंच पर साथ नजर आए थे और इस दौरान दोनों ने अपनी फिल्म त्रिदेव के गाने पर डांस भी किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें