फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CONFIRM: इस रीमेक फिल्म से डेब्यू कर रहे सुनील शेट्टी के बेटे, ट्वीट कर किया ऐलान

Thu, 15 Nov 2018 04:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अहान शेट्टी
बॉलीवुड में अब एक और स्टार किड की एंट्री होने जा रही है। बात कर रहे हैं एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की। इस बार अहान शेट्टी के बॉलीवुड में आने की पुष्टि हो गई है। अहान बॉलीवुड में तेलुगू फिल्म के रीमेक से दस्तक देने जा रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियावाला पेश कर रहे हैं। फिल्म का नाम RX 100 है...आइए जानते हैं फिल्म में कौन है एक्ट्रेस...
विज्ञापन

2 of 5
ahan shetty
तेलुगू फिल्म आरएक्स 100 के रीमेक को मिलन लूथारिया डायरेक्ट करेंगे। इसे लेकर एक ट्वीट आया है जिसमें अहान शेट्टी का फोटो हैं। यह ट्वीट ऑफशियल है। बता दें कि अहान अकसर अपनी लव लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बता दें कि अहान तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार इवनिंग आउट पर स्पॉट हुए हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
Ahaan Shetty
गौरतलब है कि सुनील शेट्टी की एक बेटी (आथिया शेट्टी) भी हैं जिन्होंने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म साल 2015 में आई थी। फिल्म में आथिया के साथ एक्टर सूरज पंचोली लीड रोल में थे। सूरज एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे हैं। फिल्म हीरो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इस बार सुनील के बेटे अहान बड़े परदे पर अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे। 

4 of 5
Sajid Nadiawala
इससे पहले साजिद नाडियाडवाला साल 2014 में टाइगर श्रॉफ को 'हीरोपंती' फिल्म से लांच कर चुके हैं। अहान को लांच करने को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए साजिद ने कहा था - 'तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 राइट्स ले लिए हैं। यह फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी।' दिलचस्प बात यह है कि सुनील शेट्टी को भी साल 1995 में 'वक्त हमारा है' फिल्म से साजिद ने लांच किया था और अब उनके बेटे अहान को भी वहीं लांच करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ahaan and Suneil Shetty
तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की बात करें तो यह फिल्म गांव के एक लड़के शिवा पर आधारित है। शिवा को इंदू नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को अजय भूपति ने डायरेक्ट किया था। कुछ दिन पहले अहान के बारे में बात करते हुुए सुनील शेट्टी ने कहा था - 'अहान एक्टिंग के मामले में मुझसे ज्यादा अच्छा है। इस वजह से मैं तुलना को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। अगर लोग उसे पसंद करते हैं तो निश्चित ही लक उसके साथ है। अहान प्रतिभावान है और तैयार भी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें