सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
करियर के हर फेज में चुना अलग जॉनर
सुनील शेट्टी के करियर को तीनों भागों में बांटा जा सकता है। वह पहले एक्शन फिल्मों के लिए जाने गए। फिर रोमांस में भी छाए। आगे चलकर कॉमेडी के जरिए उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। सुनील शेट्टी की कुछ चर्चित फिल्में इस प्रकार हैं।
एक्शन फिल्में : एक्शन फिल्म ‘बलवान(1992)’ से सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिर वह फिल्म ‘विश्वासघात(1996)’, ‘शस्त्र(1996)’, ‘बॉर्डर(1997)’, ‘भाई (1997)’, ‘ऑफिसर(2001)’ और ‘कांटे(2002)’ जैसी कई एक्शन फिल्मों का हिस्सा बने। वह 90 के दशक के ऐसे एक्टर थे, जिनकी फिटनेस की बराबरी उस वक्त कोई नहीं कर पाता था। यही कारण है कि एक्शन रोल उन पर खूब अच्छे लगते थे।
रोमांस: एक्शन में रंग जमाने के बाद सुनील शेट्टी बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए भी नजर आए। वह फिल्म ‘हू तू तू(1999)’, ‘धड़कन(2000)’ और ‘प्यार इश्क और मोहब्बत(2001)’ जैसी रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में भी अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे।
कॉमेडी: साल 2000 के बाद सुनील शेट्टी कुछ हिट कॉमेडी फिल्मों का भी हिस्सा बने। इसमें ‘हेरा फेरी(2000)’, ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी(2001)’, ‘आवारा पागल दीवाने(2002)’, ‘हलचल(2004)’, ‘चुप चुप के(2006)’, ‘दे दना दन(2009)’, ‘नो प्रॉब्लम(2010)’ और ‘थैंक यू (2011)’ जैसी चर्चित काॅमेडी फिल्में शामिल हैं।