कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने बहुत से लोगों की दिनचर्या को बदल दिया है। वहीं कई कंपनियों ने इस लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करना) कल्चर को अपनाया है। जिसके चलते लोगों को घर से ही काम करना पड़ा है, लेकिन इस कल्चर को अपनाने पर बहुत से लोगों को काफी चुनौतियों का भी समाना करना पड़ा रहा है। इन लोगों की चुनौतियों और मुश्किलों को अभिनेता सुनील ग्रोवर ने बेहद खास अंदाज में बयां किया है।