मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हर किरदार में वह अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं। आज सुनील ग्रोवर दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचना सुनील ग्रोवर के लिए कभी आसान नहीं रहा एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बार उन्हें शो में रिप्लेस कर दिया गया था। हैरानी की बात ये थी कि उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं दी गई थी।