फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के साथ काम करने जा रहे सुनील ग्रोवर खुशी से हुए गदगद, बोले- 'भारत' पर गर्व है

Sun, 22 Apr 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील ग्रोवर और सलमान खान
कपिल शर्मा का वक्त भले ही बुरा चल रहा हो लेकिन कभी उनके दोस्त रहे सुनील ग्रोवर की किस्मत के सितारे इन दिनों काफी बुलंद हैं। जहां उनके शो 'दन दना दन' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिल रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील ग्रोवर
जी हां, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में सुनील उनके खास दोस्त का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट के जरिए इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है। अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म भारत में आपका स्वागत है सुनील ग्रोवर।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Grover
अली अब्बास जफर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा है, 'धन्यवाद सर, मुझे यह मौका देने के लिए। मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी गर्व महसूस हो रहा है।' अली अब्बास जफर के अलावा विशाल भारद्वाज ने भी अपनी एक फिल्म का ऑफर सुनील को दिया है।
 

 

4 of 5
Sunil Grover
फिल्म में सुनील सलमान के दोस्त का रोल निभाएंगे । फिल्म में सलमान का रोल बेहद दिलचस्प होने वाला है । इस फिल्म को भी अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं । इससे पहले सलमान खान सुनील ग्रोवर के स्पेशल कॉमेडी शो 'सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट' में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunil Grover
इससे पहले सुनील 'गजनी', 'हीरोपंती', 'बागी', 'गब्बर इज बैक' और 'लीजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। बता दें कि 'भारत' में सलमान और प्रियंका 8 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें