फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें आसमान पर हैं सुनील ग्रोवर, सलमान खान के साथ देने जा रहे ब्लॉकबस्टर फिल्म

Fri, 20 Apr 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील ग्रोवर
कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर इंडस्ट्री में अपने दम पर कुछ अलग करने की कोशिश में लगे हैं । अपने वेब शो 'जियो धन धना धन' में सुनील शिल्पा शिंदे के साथ नजर आ रहे हैं । इतना ही नहीं हाल ही में विशाल भारद्वाज ने उन्हें फिल्म का ऑफर की है । 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : Self
इस फिल्म में सुनील लीड रोल में नजर आएंगे । अब सुनील के हाथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है । सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'भारत' में सुनील की एंट्री हुई है । यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी ।
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Grover
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है । फिल्म में सुनील सलमान के दोस्त का रोल निभाएंगे । फिल्म में सलमान का रोल बेहद दिलचस्प होने वाला है । इस फिल्म को भी अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं । इससे पहले सलमान खान सुनील ग्रोवर के स्पेशल कॉमेडी शो सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट में नजर आ चुके हैं।



 

4 of 5
Sunil Grover
इससे पहले सुनील 'गजनी', 'हीरोपंती', 'बागी', 'गब्बर इज बैक' और 'लीजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। बता दें कि 'भारत' में सलमान और प्रियंका 8 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunil grover
इस फिल्म में सलमान खान एक ऐसे शख्स का रोल निभाने वालें हैं, जिसका 18 से लेकर 70 साल तक का सफर तय करेंगे। फिल्म में सलमान 5 तरह के किरदार निभाएंगे । ऐज रिडक्शन टेक्नीक से सलमान की उम्र कम की जाएगी। इस फिल्म में सलमान का लुक उनकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' जैसा यंग होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें