फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने अनोखे अंदाज में किया #BottleCapChallenge, यूजर बोला- भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं है

Fri, 05 Jul 2019 03:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sunil grover
अपनी एक्टिंग और कॉमे़डी से सभी के दिल में जगह बना चुके सुनील ग्रोवर अपने अनोखे स्टाइल के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हर बार उनका अलग अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ऐसे में अब 'बॉटल कैप चैलेंज' (Bottle Cap Challenge) का वीडियो भी उन्होंने अपने ही अलग अंदाज में किया है, जिससे वो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
sunil grover
दरअसल सुनील ग्रोवर ने 'बॉटल कैप चैलेंज' (Bottle Cap Challenge) को पूरा करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। लेकिन उनका यह वीडियो थोड़ा डिफरेंट हैं। वीडियो में सुनील अपने हाथों से ही बोतल का ढक्कन खोलते नजर आ रहे हैं। इस तरह से इस चैलेंज को शायद ही किसी ने पूरा किया होगा।
विज्ञापन

3 of 6
Sunil Grover
वहीं अपने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'मुझसे तो हाथ से ही खुल गया।' गौरतलब है कि चैलेंज में बोतल के ढक्कन को राउंड किक मारते हुए खोलना है। वहीं शर्त यह भी है कि बोतल नहीं गिरनी चाहिए। 
 

4 of 6
सुनील ग्रोवर के पोस्ट पर रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं और उनके फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- 'मेरे भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं है।'
विज्ञापन

5 of 6
Sunil Grover
फिल्मी करियर की बात करें तो सुनील ग्रोवर हाल ही में फिल्म 'भारत' में विलायती का किरदार निभाते नजर आए थे। इसके अलावा सुनील ग्रोवर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' और अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक में भी नजर आ चुके हैं। हर किरदार से उन्होंने सभी का दिल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फराबी दवलचिन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस चैलेंज की शुरुआत कजाकिस्तान के ताइक्वांडो चैंपियन फराबी दवलचिन (Farabi Davletchin)ने की है। इसका वीडियो सबसे पहले उन्होंने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था एक्टर जैकी चैन और जोसन सहित दो और लोगों को चैलेंज किया था।  हालांकि फराबी इस चैलेंज का नाम 'फारा किक्स चैलेंज' (FaraKicksChallenge) देना चाहते थे लेकिन वायरल होते होते इसका नाम बदल गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें