नरगिस-सुनील दत्त
इस सवाल के जवाब में सुनील ने कहा था, हर मर्द की तरक्की के पीछे एक औरत का हाथ होता है, वैसे ही मैं ये भी समझता हूं कि मर्द की बरबादी के पीछे भी महिला का हाथ होता है। मगर मैं इस मामले में जरा खुशनसीब रहा, जरा लकी रहा। मेरी जिंदगी में बहुत सी औरतों का हाथ रहा है, सब से बड़ी तो मेरी मां थी। इसके बाद मेरी जिंदगी में एक ऐसी महिला आईं जो न सिर्फ एक बहुत अच्छी महिला थीं बल्कि एक महान कलाकार भी थीं। उनके साथ ही मेरे जीवन में काफी कुछ अच्छी चीजें आईं। खुशनसीब होते हैं वो लोग जिनको जीवन में किसी न किसी महिला का सहारा मिलता है। चाहें वो बेटी के रूप में हो, बहन के रूप में हो, पत्नी के रूप में हो या फिर मां के रूप में।'