फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देकर ट्रोल हुए सुनील शेट्टी, करारा जवाब देते हुए बोले- 'मैं खुद किसान हूं'

Thu, 04 Feb 2021 03:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : instagram/suniel.shetty
किसान आंदोलन को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया इस समय दो गुटों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। कोई इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके खिलाफ नजर आ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड की तरफ से भी लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद सुनील शेट्टी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। लेकिन खुद सुनील ने अब इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दरअसल पॉप सिंगर रिहाना के किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद कई फिल्मी सितारों ने देश का बचाव किया था और बाहर के लोगों पर भरोसा ना करने की अपील की थी। इन सितारों में सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल था। सुनील शेट्टी ने विदेश मंत्रालय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था, 'हमें पूरी चीजों को हमेशा व्यापक तौर पर देखना चाहिए क्योंकि आधी सच्चाई से ज्यादा खतरनाक और कुछ नहीं हो सकता है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुनील शेट्टी के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सुनील शेट्टी ने कहा कि, 'मैं  किसानों का समर्थन कर रहा हूं। मैं सरकार का समर्थन कर रहा हूं और मैं देश का समर्थन कर रहा हूं। मेरी राय साफ है कि विदेशी कलाकार हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं और देश में जो कुछ हो रहा है उसकी गलत छवि पेश कर रहे हैं।

4 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : hindustantimes
आगे सुनील कहते हैं, 'मैं खुद किसान हूं, मेरे पूर्वजों ने किसानी की है। हमें हमेशा सम्मान करना चाहिए। किसान हमारे बैकबोन हैं। ये सबसे महत्वपूर्ण बात है और मेरी राय भी इसे लेकर साफ है।' बता दें कि सुनील शेट्टी के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार और करण जौहर ने भी इसे लेकर ट्वीट किया था। जिस पर अजय देवगन को ट्रोल करते हुए एक पंजाबी सिंगर ने चमचा तक कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media
अजय देवगन ने किसान आंदोलन पर अपना पक्ष रखते हुए ट्वीट किया, 'भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे  के चक्कर में न फंसें। इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है।' उनके इस ट्वीट पर पंजाबी सिंगर जैज धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'चमचा, तुम्हारे लिए आराम से बैठकर ट्वीट करना कितना आसान है। अपने बुजुर्गों को उस ठंड में एक दिन के लिए भेजा और तब तुम्हें समझ आएगा कि वह किन हालात से गुजर रहे हैं। दुखद यह है कि रिहाना जैसे ग्लोबल स्टार को आप लोगों को जगाना पड़ रहा है।'

पढ़ें: मां बनने वाली हैं गायक हर्षदीप कौर, बेबी बम्प के साथ तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें