हेरा फेरी
- फोटो : twitter
बता दें कि इस सीरीज की पहली फिल्म 'हेरा फेरी' वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था और अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। सीरीज की दूसरी किस्त 'फिर हेरा फेरी' के रूप में वर्ष 2006 में रिलीज हुई। इस फिल्म को नीरज वोरा ने निर्देशित किया है। हालांकि, नीरज वोरा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। फिल्म में तीन मुख्य कलाकार परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के किरदार बाबू भैया, राजू और श्याम का तालमेल दर्शकों को खूब पसंद आया।