फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अक्षय कुमार के 'धोखे' से गुस्सा होकर सुनील शेट्टी ने तोड़ी दोस्ती

Thu, 11 Aug 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड में अपनी संवाद अदायगी और एक्शन के दम पर एक अलग मुकाम बनाने वाले सुनील शेट्टी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी के चाहने वालों की एक बड़ी तादाद है, और ये उनके अपने स्टाइल की वजह से है। बतौर अभिनेता अपनी एक पहचान बनाने वाले सुनील के बारे में बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि वो एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे, उनका सपना था क्रिकेट खेलने का, लेकिन बन गए अभिनेता।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सुनील शेट्टी बॉलीवुड के अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं। सुनील शेट्टी ने एक्शन फिल्मों से शुरूआत की। 1992 में उनकी पहली फिल्म 'बलवान' आई। फिल्मों में उनको जगह बनाना आसान ना था। जिस समय वो बॉलीवुड में आए उस समय, सनी देओल, अजय देवगन, संजय दत्त और सलमान खान जैसे सितारे तेजी से उभर रहे थे। सुनील को ऐसे में एक अलग स्टाइल की दरकार थी।
विज्ञापन

3 of 8
सुनील ने अपने स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत लिया। 'बलवान' के बाद सुनील शेट्टी ने कई एक्शन फिल्में दी। 'मोहर' 1994 की बेहद कामयाब फिल्म साबित हुई। 1994 में ही सुनील शेट्टी ने दिलवाले और गोपी किशन जैसी हिट फिल्में भी दी। इस तरह 1994 सुनील के कॅरिअर का सबसे कामयाब साल साबित हुआ।

4 of 8
एक्शन फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके सुनील को अब एक उम्दा अभिनेता के तौर पर पहचाने जाने की दरकार थी और यह हुआ 1997 में आई फिल्म बार्डर से। इस फिल्म में उनका अभिनय बेमिसाल रहा। इसके बाद आक्रोश, भाई, धड़कन जैसी फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन काम किया।
विज्ञापन

5 of 8
सुनील शेट्टी ने तमाम दूसरे बड़े चेहरों के बीच अपने लिए जगह तलाश ली। अपने दौर के अभिनेताओं में सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में की। दोनों की जोड़ी को पसंद भी किया गया लेकिन 'मोहरा' के दौरान दोनों के संबंधों में खटास आ गई।
विज्ञापन

6 of 8
फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान खबरें आई कि अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के कई सीन कटवा दिए हैं। इसलिए दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। लंबे समय तक दोनों ने कोई फिल्म साथ में नहीं की। लंबे वक्त के बाद दोनों के दिल का मैल धुला और हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, जैसी फिल्में की।
विज्ञापन

7 of 8
ii
सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी से शादी की है। सुनील शेट्टी होटल व्यवसाय में भी सक्रिय हैं। सुनील एक एक्टर के साथ-साथ सफल व्यापारी भी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सुनील शेट्टी बेटी आथिया के साथ। आथिया भी फिल्मों में काम करती हैं, उनकी एक फिल्म रिलीज हो चुकी है। सुनील शेट्टी का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें